तहसील समाधान दिवस पर मेरठ जिलाधिकारी व वह पुलिस अधीक्षक ने सुनी समस्याए**एस एस पी विपिन टाडा ने खेड़की जदीद के हलका इंचार्ज को किया निलंबित, भद्रकाली चौकी इंचार्ज को दी चेतावनी* अमित कम्बोज संवाददाता मवाना आज सोमवार मवाना नगर के तहसील परिसर में तहसील समाधान दिवस अधिकारियों के सामने लगभग 184 शिकायत आई l जिनमें केवल 6 समस्याओं का निस्तारण किया गया l तहसील समाधान दिवस के अवसर पर एस एस पी विपिन टाडा कर रौद्र रूप देखने को मिला l जिसमें खेड़की जदीद हल्का इंचार्ज नवनीत कुमार को किया निलंबित व भद्रकाली चौकी इंचार्ज को चेतावनी देते हुए शाम तक की मोहलत l सोमवार को मवाना तहसील दिवस पर मेरठ जिलाधिकारी विकास कुमार, मेरठ एस एस पी विपिन टाडा, सी डी ओ नूपुर गोयल, ए डी ऍम सत्य प्रकाश, मवाना क्षेत्र अधिकारी अभिषेक पटेल, मवाना उप जिलाधिकारी दीपक माथुर और आने को अधिकारी मौजूद रहे l समाधान दिवस के अवसर पर अधिकारियों के आगे 184 समस्याएं आई जिनमे 6 का मौके पर निस्तारण हुआ l आज समाधान दिवस के अवसर पर सुबह से ही फरियादियों का अपनी समस्याओं को लेकर अधिकारियों के आगे ताता हुआ था l मेरठ जिलाधिकारी एक-एक कर कर सभी की समस्याएं सुनी l वह अपने नीचे अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए फरियादियों की शिकायतों का जल्द ही निस्तारण करने को कहाl और उधर एस एस पी विपिन टाडा का रौद्र रूप दिखाई दिया l खेड़की जदीद से आए एक फरियादीठाकुरदास पुत्र मुख्त्यार सिहँ निवासी ग्राम खेडकी जदीद थाना मवाना की पुकार सुनने के बाद एसएसपी विपिन टाडा मवाना क्षेत्र अधिकारी को फटकार लगाते हुए मौके पर ही कैस मे लीपा पोती को लेकर खेड़की जदीद हलका इंचार्ज नवनीत कुमार को मौके पर ही निलंबित कर दिया l और मवाना क्षेत्र अधिकारी को जांच कर कार्यवाही के आदेश दिए l और उधर सरिता पत्नी अनुज कुमार निवासी किशोरपुरा हस्तिनापुर की भूमि खसरा नं0 75 स्थित ग्राम मामीपुर में बंटवारे का एक मुकदमा उपजिलाधिकारी मवाना पिंकी आदि बनाम सुमेर सिंह आदि विचाराधीन था जिसमें मौके पर यथास्थिति के आदेश पारित किये गये थे जब फरियादी सरिता रोते हुए एसएसपी विपिन टाडा से बताया कि भद्रकाली चौकी इंचार्ज हस्तिनापुर पुलिस की मिली-भगत से उसकी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा किया जा रहा है l तो एसएसपी विपिन टाडा ने भद्रकाली चौकी इंचार्ज को शाम तक कर वक्त दिया l जो भूमि कोर्ट में विचारदिन है पर कब्जा हुआ तो भद्रकाली चौकी हल्के में नहीं ली जाएगी l और उसमें भी मवाना क्षेत्र अधिकारी को जांच कर कार्यवाही के आदेश दिए l
