अभियुक्त के पास से 2 तमंचा 315 बोर 02 जिन्दा कारतूस व एक अदद मोटर साईकिल स्प्लेण्डर बरामद* *अमित कम्बोज संवाददाता मवाना* आज सोमवार मवाना क्षेत्र मे ग्राम संधान वाली पुलिया पर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान ग्राम मुबारिकपुर मैं फायरिंग की घटना में वांछित चल रहे दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया l जिनके पास से पुलिस द्वारा तलाशी के दौरान दो तमंचे 315 बोर, दो जिंदा कारतूस 315 बोर व एक अदद मोटर साईकिल स्प्लेण्डर रंग काला रजि० नं0 UP15CP7830 बरामद किए गए lवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद मेरठ द्वारा अपराधियो की घर पकड हेतु चलाये गये अभियान व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय एवं क्षेत्राधिकारी अभिषेक पटेल मवाना के निर्देशन में तथा प्रभारी निरीक्षक मवाना अखिलेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में थाना मवाना पुलिस द्वारा आज दोपहर बाद मवाना क्षेत्र के चंदन वाली पुलिया पर चेकिंग के एक काले रंग की मोटरसाइकिल आती दिखाई दी l पुलिस द्वारा जब उस मोटरसाइकिल को रोकने की कोशिश की गई तो मोटरसाइकिल सवार भागने लगे l पुलिस द्वारा घेरा बंदी कर मोटरसाइकिल स्वरों को पकड़ लिया l और शक्ति से पूछताछ करने पर पता लगा कि दोनों अभियुक्त ग्राम मुबारकपुर में हुई फायरिंग में शामिल थे l जिनमे अंकित गुर्जर पुत्र राजवीर सिंह निवासी ग्राम शहजादपुर थाना इंचौली जनपद मेरठ, अंकित सैनी पुत्र रामचन्द्र नि० मौहल्ला काबलीगेट धौलापुरीथाना मवाना मेरठ उम्र 22 वर्ष है l पुलिस द्वारा अभियुक्त के पास से दो तमंचे 315 बोर, दो जिंदा कारतूस 315 बोर व एक मोटर साईकिल रजि० नं0 UP15CP7830 बरामद हुई l दोनों ही अभियुक्तों पर मवाना थाना में गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं lअभियुक्तगण के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 02.06.2025 की दोपहर को वादी मुकदमा प्रदीप पुत्र सुरेशपाल के रिश्तेदार गाजियाद से भैस लेकर पहुँचाने आये थे अभियुक्तगण के द्वारा उन्हे रास्ते में रोककर उनपर टान्ट कसा गया जिसके परिणाम स्वरुप दोनो पक्षो के मध्य हाथापाई हुयी और वह भैस लेकर घर चले गये इसके उपरान्त अभियुक्तगण उपरोक्त ने अपने दोस्त प्रिंस पुत्र रवि कुमार निवासी ग्राम मुबारिकपुर थाना मवाना जनपद मेरठ के फोन करके बुलाने पर वादी मुकदमा प्रदीप पुत्र सुरेशपाल के घर पर समय करीब 17.00 बजे ताबडतोड फायरिंग की और फायरिंग करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए वहाँ से भाग गये। जिसके सम्बन्ध में मुकदमा वादी प्रदीप कुमार उपरोक्त द्वारा थाना हाजा पर मु0अ0सं0 210/25 धारा 191(2),191(3),190,109,351 (2) बीएनएस पंजीकृत कराया था इस अभियोग में नामजद अभि० कार्तिक पुत्र महेश नि0 ग्राम मुबारिकपुर थाना मवाना, आकाश उर्फ टल्ली पुत्र जोगेन्द्र उर्फ योगेन्द्र नि0 ग्राम मुबारिकपुर थाना मवाना, प्रिन्स पुत्र रवि कुमार नि0 ग्राम मुबारिकपुर थाना मवाना को दिनांक 03.06.2025 को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे उ0नि0 सत्येन्द्र कुमार, 30नि0 संजय कुमार, है0का0 राहुल जावला, का0 प्रशांत कुमार शामिल रहे l
