पूर्व विधायक अतुल खटीक की धर्मपत्नी इंदुबाला की पुण्यतिथि पर वृक्षारोपण व सेवा कार्य आयोजित :

पूर्व विधायक अतुल खटीक की धर्मपत्नी इंदुबाला की पुण्यतिथि पर वृक्षारोपण व सेवा कार्य आयोजित :

शनिवार मवाना नगर मे भारतीय जनता पार्टी के हस्तिनापुर क्षेत्र के पूर्व विधायक अतुल खटीक की धर्मपत्नी स्वर्गीय इंदुबाला की पांचवीं पुण्यतिथि पर रविवार को उनकी स्मृति में विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।इस अवसर पर प्राचीन शिव मंदिर, जुड्डी रोड, मवाना परिसर में जामुन, चीकू, आंवला, नीम और आम के पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इसके साथ ही मेरठ स्थित श्री साईं सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट दादा-दादी वृद्धजन आश्रम में अनाथ एवं जरूरतमंद लोगों को भोजन कराया गया।कार्यक्रम के अंतर्गत पिंजरापोल गौशाला, मवाना में गायों को हरा चारा खिलाकर गौसेवा की गई। वहीं, पूर्व विधायक अतुल खटीक के आवास पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-पूजन संपन्न हुआ तथा स्वर्गीय इंदुबाला के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।इस दौरान उपस्थित लोगों ने उनके सामाजिक कार्यों और सादगीपूर्ण व्यक्तित्व को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री अमल खटीक, भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय शर्मा, अमोल कुमार, कुलदीप कुमार, प्रदीप कुमार, अविक, अदित, अक्ष, सतीश चंद्र अरोड़ा, अशोक, अंश, अही सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *