मवाना पहुंची चंद्रशेखर आजाद की परिवर्तन यात्रा, महापुरुषों को किया नमन, बोले- जनता चाहती है बदलाव :

मवाना पहुंची चंद्रशेखर आजाद की परिवर्तन यात्रा, महापुरुषों को किया नमन, बोले- जनता चाहती है बदलाव :

शुक्रवार मवाना नगर मे आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद रावन की परिवर्तन यात्रा को मवाना पहुंची, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया। यात्रा के दौरान उन्होंने नगर के विभिन्न स्थलों पर पहुंचकर महापुरुषों को श्रद्धांजलि अर्पित की और प्रदेश की राजनीतिक परिस्थितियों, युवाओं, किसानों तथा मजदूरों से जुड़े मुद्दों पर अपने विचार रखे।मवाना आगमन पर चंद्रशेखर आजाद सबसे पहले सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा स्थल पहुंचे, जहां उन्होंने माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद वह अंबेडकर पार्क पहुंचे और B. R. Ambedkar की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि उनकी परिवर्तन यात्रा को प्रदेशभर में सभी धर्मों, जातियों और वर्गों का व्यापक समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आम जनता की समस्याओं को समझने और उनके अधिकारों की आवाज बुलंद करने का अभियान है। यात्रा के माध्यम से गांव-गांव और गली-मोहल्लों तक पहुंचकर किसानों, मजदूरों, युवाओं, महिलाओं और वंचित वर्गों की समस्याएं सुनी जा रही हैं।उन्होंने कहा कि प्रदेश का युवा बेरोजगारी और महंगाई जैसी समस्याओं से जूझ रहा है, जबकि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा और मजदूर वर्ग भी कठिन परिस्थितियों का सामना कर रहा है। ऐसे में जनता बदलाव चाहती है और प्रदेश में सत्ता परिवर्तन समय की मांग बन चुका है।हस्तिनापुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने के सवाल पर चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि राजनीति में अंतिम फैसला जनता का होता है। यदि जनता का समर्थन और पार्टी की जिम्मेदारी मिली तो वह हस्तिनापुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि वह हमेशा जनता के बीच रहकर उनके मुद्दों के लिए संघर्ष करते रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे।परिवर्तन यात्रा के मवाना पहुंचने पर जगह-जगह फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने नारे लगाकर उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम के दौरान संगठन को मजबूत बनाने और आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में समर्थक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *