विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा मवाना नगर का ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान, कार्यकर्ताओं ने किया पौधारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा मवाना नगर का ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान, कार्यकर्ताओं ने किया पौधारोपण

मवाना नगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने तथा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी मवाना नगर द्वारा नगर अध्यक्ष सौरभ शर्मा के नेतृत्व में ‘एक पेड़ मां के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद मवाना के चेयरमैन अखिल कौशिक रहे।इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जामुन, आम, कदम, नीम और आंवला सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।नगर अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस प्रतिवर्ष 5 जून को मनाया जाने वाला एक वैश्विक अभियान है, जिसका उद्देश्य लोगों को प्रकृति एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास की ओर अग्रसर है और वैश्विक स्तर पर भारत का गौरव बढ़ा है। उन्होंने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस की शुरुआत संयुक्त राष्ट्र द्वारा वर्ष 1972 में की गई थी और 5 जून 1973 को पहला पर्यावरण दिवस मनाया गया था। आज 140 से अधिक देश इस अभियान का हिस्सा बनकर जलवायु परिवर्तन, प्लास्टिक प्रदूषण, वनों की कटाई और जैव विविधता के संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर कार्य कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि पर्यावरण दिवस का उद्देश्य केवल पौधारोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि लोगों को पर्यावरण के अनुकूल जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना भी है। इस अवसर पर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने प्लास्टिक का उपयोग कम करने तथा अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में महामंत्री एवं कार्यक्रम संयोजक विकास सैन, राजेश अग्रवाल, नगर पालिका नामित सभासद अलकनंदा अग्रवाल, सभासद विशाल प्रजापति, नगर उपाध्यक्ष मनीष शर्मा, मोनू जाटव, योगेंद्र जाटव, अर्जुन जाटव, कमलेश दीक्षित, मामचंद सैनी, विशाल गुप्ता, नगर मंत्री दीपक कश्यप, अजय रस्तौगी, विनय प्रजापति, राजेश खन्ना, मनोज जाटव, हरिओम शर्मा, संदीप जाटव, गुलिस्ता रानी, दीपक बजाज, पप्पू सहित बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *