विश्व पर्यावरण दिवस पर स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल में विशेष पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प :

विश्व पर्यावरण दिवस पर स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल में विशेष पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प :

मवाना नगर के मेरठ रोड स्थित स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल मे मवाना विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विशेष पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक मनोज कुमार रस्तोगी, प्रबंधिका मीनू रस्तोगी, प्रधानाचार्य कमल कुमार दीवान एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सहभागिता करते हुए विद्यालय परिसर में नीम, पीपल, बरगद, आंवला और अशोक के पौधे रोपे।इस अवसर पर पौधों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि नीम प्राकृतिक औषधालय के रूप में जाना जाता है और वायु को शुद्ध करने में सहायक है। पीपल पर्यावरण संरक्षण एवं जैव विविधता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है, जबकि बरगद भारत का राष्ट्रीय वृक्ष होने के साथ-साथ विशाल छाया प्रदान करता है। आंवला विटामिन-सी का प्रमुख स्रोत है तथा औषधीय गुणों से भरपूर होता है। वहीं अशोक का वृक्ष अपनी सुंदरता और औषधीय महत्व के लिए प्रसिद्ध है।विद्यालय के प्रबंधक मनोज कुमार रस्तोगी एवं प्रबंधिका मीनू रस्तोगी ने कहा कि, “वृक्ष केवल पर्यावरण की रक्षा ही नहीं करते, बल्कि मानव जीवन का आधार हैं। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल का संकल्प भी लेना चाहिए।”प्रधानाचार्य कमल कुमार दीवान ने कहा कि, “प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता और पर्यावरण संरक्षण की भावना विद्यार्थियों में बचपन से विकसित करना आवश्यक है। वृक्ष हमें प्राणवायु, छाया, फल और औषधियाँ प्रदान करते हैं, इसलिए प्रत्येक विद्यार्थी को ‘एक छात्र-एक पौधा’ का संकल्प लेना चाहिए।”कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनके संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *