पद्मिनी एकादशी पर श्री खाटू श्याम मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, एसडीएम ने की बाबा की आरती :

पद्मिनी एकादशी पर श्री खाटू श्याम मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, एसडीएम ने की बाबा की आरती :

बुधवार जेठ माह की शुक्ल पक्ष की पद्मिनी एकादशी के पावन अवसर पर मवाना के मुबारिकपुर रोड स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर धाम में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत माहौल देखने को मिला। एकादशी पर्व पर बाबा खाटू श्याम के दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं।इस अवसर पर मवाना उप जिलाधिकारी संतोष कुमार सिंह ने मंदिर पहुंचकर श्री श्याम प्रभु खाटू वालों की पावन आरती की। वहीं क्षेत्राधिकारी पंकज लवानिया भी मंदिर पहुंचे, जहां मंदिर समिति द्वारा दोनों अधिकारियों का माल्यार्पण एवं बाबा की पावन छवि भेंट कर स्वागत किया गया।मंदिर समिति के अध्यक्ष सुभाष रस्तोगी एवं मंत्री विनय दुब्लिश ने बताया कि पद्मिनी एकादशी पर भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर समिति लगातार व्यवस्थाओं में जुटी रही।मंदिर समिति के मंत्री विनय दुब्लिश ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रद्धालुओं के सहयोग और दान से मंदिर समिति द्वारा 30 लाख रुपये का प्लॉट खरीदा गया है। उन्होंने कहा कि अति शीघ्र बाबा खाटू श्याम का मंदिर और अधिक भव्य रूप में तैयार किया जाएगा, जिसमें सभी भक्तों का विशेष योगदान रहेगा।मंदिर परिसर में समिति के सदस्य मनोज गोयल, मयंक रस्तोगी, मनोज गहलोत, मल्ली जैन, अजय, कुलदीप रस्तोगी, मनोज रस्तोगी, रवि ठेकेदार, अरुण कुमार, पल्लव रस्तोगी, मनीष गुप्ता, दर्शन चौहान, मुनेश राठी, सीमा धाम, अल्पना चौहान, निधि अरोरा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *