मेरठ पौड़ी मार्ग पर दो बाइकों की हुई जोरदार भिड़त दो युवक हुए गंभीर घायल :

मेरठ पौड़ी मार्ग पर दो बाइकों की हुई जोरदार भिड़त दो युवक हुए गंभीर घायल :

मवाना संवाददाता* आज सोमवार मवाना क्षेत्र के मवाना खुर्द मे निर्मला फार्म हाउस के सामने दो बाइक कि टक्कर से बाइक सवार सहित एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया l ग्रामीणों द्वारा सूचना मिलते ही मवाना खुर्द चौकी इंचार्ज ने घटना स्थल पर पहुंचकर घायल युवकों को प्राइवेट एम्बुलेंस द्वारा मवाना के स्वास्थ्य सामुदायिक केंद्र में भर्ती कराया lजानकारी मिलने पर पता चला कि मेरठ की ओर से आ रही बाइक सवार युवक सोहेल सिद्दीकी पुत्र अफजल 26 वर्ष निवासी ग्राम मवाना खुर्द का रहने वाला है घायल युवक जावेद पुत्र नसरुद्दीन 24 वर्षीय निवासी नगला रवा थाना बड़ोद जनपद बागपत का रहने वाला है। सुहेल सिद्दीकी जब अपनी बाइक लेकर मेरठ की तरफ से आ रहा था l तो निर्मल फार्म हाउस के पास सामने से आती हुई मोटरसाइकिल से भीड़ित हो गई l जिसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए l ग्रामीणों के इकट्ठा होने पर किसी ने मवाना खुर्द चौकी प्रभारी को सूचना दी l सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और दोनों घायल यूवको को एंबुलेंस द्वारा मवाना स्वास्थ्य सामुदायिक केंद्र में भर्ती कराया l जहां डॉक्टरों ने प्रथम उपचार करते हुए गंभीर घायलों को मेरठ रेफर कर दिया l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *