ए एस इंटर कालेज मवाना मेरठ के 24 गाइड एवं स्काउट  राज्य पुरस्कार से सम्मानित :

ए एस इंटर कालेज मवाना मेरठ के 24 गाइड एवं स्काउट राज्य पुरस्कार से सम्मानित :

*मवाना संवाददाता* आज सोमवार मवाना नगर के मेरठ रोड स्थित ए एस इंटर कालेज के 24 गाइड एवं स्काउट माननीय राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित हुए मवाना के इतिहास में पहली बार किसी एक विद्यालय के 24 छात्र-छात्राओं को माननीय राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है यह मवाना क्षेत्र के लिए एक बहुत बड़ा गौरव है जिस इतिहास को ए एस इंटर कालेज मवाना मेरठ के छात्र-छात्राओं ने बनाया है जिसमें 11 छात्राओं ने गाइड के रूप में ईशा, एलिस, फलक, इशिका, वंशिका, शीतल, रिया, सोनम, अपूर्वा, तनु एवं मन्तशा तथा 13 अहसास, विशाल रावत, उमंग, अनुभव, मनीष कुमार, पारस, लक्की,सूरज मोहित कुमार,निशांत देव वंश एवं लव कुश को राज्य पाल पुरस्कार के रूप में माननीय राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के द्वारा प्रमाण पत्र निर्गत किए गए हैं स्काउट के क्षेत्र में मवाना क्षेत्र में या पहले सौभाग्य है कि इतनी बड़ी संख्या में एक साथ छात्र-छात्राओं को राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया हो विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष अखिल कुमार कौशिक , प्रबन्धक पवन कुमार रस्तोगी एवं प्रधानाचार्य डॉक्टर मेघराज सिंह ने इस सफलता के पीछे छात्र-छात्राओं के साथ इसका प्रभारी राम भूलनाथ , श्रवण कुमार, कपिल कुमार , कुसुम लता , कोऑर्डिनेटर अजू सिंह , विभा जैन को बधाई एवं शुभकामनाएं दी राज्य पुरस्कार के प्रमाण पत्र प्राप्त होने के उपरांत विद्यालय में एक विशेष खुशी का माहौल था क्योंकि विद्यालय के लिए यह क्षण किसी स्वर्णिम क्षण से काम नहीं थे जब एक साथ 24 छात्र-छात्राओं को राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया हो विद्यालय स्तर पर छात्र-छात्राओं का विशेष एक सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *