संवादाता मवाना टाईम्स।
मेरठ ।सरधना के पूर्व विधायक के समर्थन में बड़ी संख्या में लोग SSP कार्यालय पहुंचे। एक युवक पर विधायक के बयान को तोड़-मरोड़ कर सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप लगाया गया है। बताया जा रहा है कि युवक बाबा साहब के अच्छे कार्यों की प्रशंसा कर रहा था, लेकिन उसके वायरल बयान से दलित समाज के लोगों में भारी रोष फैल गया।दौराला से ब्लॉक प्रमुख के पति ने SSP से शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने विधायक के बयान के समर्थन में कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और जल्द ही गिरफ्तारी की प्रक्रिया शुरू करने की बात कही है। इस घटना ने स्थानीय स्तर पर राजनीतिक तनाव बढ़ा दिया है।
