मेरठ कचहरी को बम से उड़ाने की धमकीः परिसर खाली कराया, सभी प्रवेश मार्ग को बंद; सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटीं :

मेरठ कचहरी को बम से उड़ाने की धमकीः परिसर खाली कराया, सभी प्रवेश मार्ग को बंद; सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटीं :

मेरठ में बुधवार को एक अज्ञात कॉलर ने फोन पर अदालत परिसर को बम से उड़ाने की धमकी दी। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पूरे परिसर को कराया।धमकी मिलने के बाद बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड को तुरंत मौके पर बुलाया गया। सुरक्षा एजेंसियों ने कचहरी के हर हिस्से की गहन तलाशी ली। संभावित खतरे को देखते हुए मुख्य गेट सहित सभी प्रवेश मार्गों को बंद कर दिया गया। आम लोगों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगा दी गई।कामकाज पूरी तरह ठपपुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह धमकी एक फोन कॉल के जरिए दी गई थी। किसी भी तरह की लापरवाही से बचने के लिए तत्काल सख्त कदम उठाए गए। परिसर के अंदर मौजूद वकीलों, कर्मचारियों और अन्य सभी लोगों को तुरंत बाहर निकाला गया।इस घटना के कारण कचहरी का कामकाज पूरी तरह ठप हो गया, जिससे दूर-दराज से आए लोगों को काफी परेशानी हुई। पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और चप्पे-चप्पे पर कड़ी नजर रखी जा रही है।सर्विलांस के जरिए नंबर ट्रेस करने की कोशिशपुलिस टीम फिलहाल कॉल करने वाले व्यक्ति की पहचान करने में जुटी है। सर्विलांस के जरिए नंबर ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है और हर पहलू की जांच की जा रही है।गौरतलब है कि मेरठ कचहरी को पहले भी इस तरह की धमकियां मिल चुकी हैं। इससे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। प्रशासन ने आम जनता से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *