मेरठ: पंजाब निवासी हिंदू युवती को मुस्लिम युवक ने बहला-फुसलाकर घर में कैद किया, पुलिस ने सकुशल बरामद कर आरोपी को हिरासत में लिया :

मेरठ: पंजाब निवासी हिंदू युवती को मुस्लिम युवक ने बहला-फुसलाकर घर में कैद किया, पुलिस ने सकुशल बरामद कर आरोपी को हिरासत में लिया :

मेरठ। मेरठ के इस्लामाबाद इलाके में एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पंजाब निवासी एक हिंदू बेटी को स्थानीय मुस्लिम समुदाय के एक युवक ने बहला-फुसलाकर अपने घर में कैद कर लिया। पीड़िता के परिजनों को सूचना मिलते ही थाना लिसाड़ी गेट पुलिस से संपर्क किया गया।पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर बेटी को सकुशल बरामद करा लिया और आरोपी युवक को हिरास्त में ले लिया। इस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर भाजपा के फायर ब्रांड नेता दीपक शर्मा, पार्षद अभिनव अरोड़ा, भावेश मेहता सहित बड़ी संख्या में हिंदू समाज के लोग थाना लिसाड़ी गेट पहुंचे।उन्होंने इस घटना का कड़ा विरोध दर्ज कराया और पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *