मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के खुशहाल नगर में पारिवारिक विवाद के चलते फायरिंग की घटना ने हड़कंप मचा दिया। साले ने जीजा पर पांच राउंड गोलियां बरसाईं, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। आसपास के लोग इकट्ठा होने पर दबंगों ने आवाज सुनी और मौके से फरार हो गए।घटना की सूचना मिलते ही लिसाड़ी गेट पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह पारिवारिक कलह से उपजी घटना है।एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का बाइट:”घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है। आरोपी दबंगों की तलाश जारी है। पारिवारिक विवाद में फायरिंग की यह घटना गंभीर है, सख्त कार्रवाई की जाएगी।”पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
