मेरठ: कंकरखेड़ा के नीलकंठ होटल में खुलेआम नाबालिगों के साथ जिस्मफरोशी, वायरल वीडियो ने खोला पुलिस की पोल:

मेरठ: कंकरखेड़ा के नीलकंठ होटल में खुलेआम नाबालिगों के साथ जिस्मफरोशी, वायरल वीडियो ने खोला पुलिस की पोल:

मेरठ। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के नीलकंठ होटल में खुलेआम जिस्मफरोशी का धंधा फल-फूल रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में होटल के अंदर देह व्यापार की पोल खुल गई है। सूत्रों के अनुसार, कालोनी गेट पर स्थित इस होटल में नाबालिग लड़कियां लाई जा रही हैं, जिसको लेकर पहले भी कई बार झगड़े हो चुके हैं।स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस इस अवैध धंधे को रोकने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है। होटल को बंद कराने के बावजूद कार्रवाई नहीं हो रही। संदेह जताया जा रहा है कि कंकरखेड़ा पुलिस मोटी रकम लेकर होटल संचालकों को संरक्षण दे रही है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि होटल में ग्राहक बिना किसी रोकटोक के अंदर घुस रहे हैं।पुलिस ने अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। स्थानीय निवासियों ने एसएसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। अगर तत्काल छापेमारी नहीं हुई तो यह धंधा और फलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *