अमित कम्बोज संवाददाता मवाना* आज शुक्रवार मवाना नगर में नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी राजीव कुमार जैन द्वारा थाना मवाना में शिकायती पत्र सौंपते हुए सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले लोगों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अधिशासी अधिकारी राजीव जैन ने थाना मवाना में शिकायती पत्र सौंपते हुए बताया कि कस्बे के वार्ड 8 मोहल्ला पब्लिक गेट में फलावदा रोड पर स्थित तालाब के पास 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत नल का निर्माण कार्य चल रहा है। जिसे किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया गया है जिस कारण से नाले का पानी तालाब के अंदर जा रहा है। उक्त व्यक्ति के खिलाफ कार्यवाही की जाए। इसके अतिरिक्त अधिशासी अधिकारी राजीव जैन ने वार्ड 17 मोहल्ला काबलीगेट में रोडवेज बस स्टैंड के सामने पक्के तालाब के पास नगर पालिका परिषद द्वारा लगाए ट्रीगार्ड को प्राइवेट बसों के संचालकों द्वारा क्षतिग्रस्त किए जाने तथा पालिका की संपत्ति को नुकसान पहुंचा जाने की भी जानकारी दी गई है तथा इन लोगों के खिलाफ कठोरता कार्रवाई किए जाने की मांग भी उठाई गई है।
