मवाना तहसील क्षेत्र में अवैध खनन में एक ट्रैक्टर ट्रॉली सीज योगी सरकार के आदेशों की उड़ रही हैं धज्जियां :

मवाना तहसील क्षेत्र में अवैध खनन में एक ट्रैक्टर ट्रॉली सीज योगी सरकार के आदेशों की उड़ रही हैं धज्जियां :

खनन माफियाओं में मचा हड़कंप**राजस्व का हो रहा है भारी नुकसान* *संवाददाता मवाना मेरठ तहसील प्रभारी* मवाना के तहसील क्षेत्र में इन दिनों अवैध खनन का काला कारोबार पूरे जोरों पर चल रहा है तहसील क्षेत्र के चारों तरफ जमकर अवैध खनन किया जा रहा है। आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट,प्रदेश सरकार की तमाम पाबंदियों के बावजूद मवाना क्षेत्र में ये काला कारोबार जमकर फल फूल रहा है दूरदराज के जिलों के खनन माफिया मवाना क्षेत्र में सिंडिकेट बनाकर अवैध खनन के कारोबार से जमकर चांदी काट रहे हैं। क्षेत्र में खनन विभाग के अधिकारियों की निष्क्रियता और राजनीतिक संरक्षण प्राप्त खनन माफियाओं के मायाजाल के चलते जमकर अवैध खनन किया जा रहा है इन खनन माफियाओं द्वारा मवाना तहसील क्षेत्र के सभी कस्बों व बाहरी कॉलोनीयो पर बड़े पैमाने पर अवैध खनन का धंधा पूरे जोरों शोरों पर किया जा रहा है। सीओ मवाना अभिषेक पटेल ने सोमवार देर रात कस्बे के बाहरी छोर से गुप्त सूचना के आधार पर अवैध खनन कर रही एक ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़कर सीज की कार्यवाही करते हुए ट्रैक्टर ट्रॉली को सुभाष बाजार चौकी पुलिस के हवाले कर दिया। लेकिन इस तरह की मामूली कार्यवाही से खनन माफियाओं पर कोई फर्क पड़ता नहीं दिखाई दे रहा है इन खनन माफियाओं द्वारा दर्जनों वाहनों से क्षेत्र में अवैध खनन किया जा रहा है, इस तरह की मामूली कार्यवाही ऊंट के मुंह में जीरा प्रतीत पड़ रही है अब सवाल ये खड़ा होता है कि खनन विभाग और राजस्व विभाग के जिम्मेदार अफसर क्यों इस और सॉफ्ट कॉर्नर बनाए बैठे हैं या सेटिंग गेटिंग का खेल इन अफसरों की कार्यशैली पर भारी पड़ रहा है। और खनन माफियाओं के यमदूत खुले आम सड़कों पर दौड़ रहे हैं l और शासन और प्रशासन आंखें मूंदे हुए हैं l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *