अमित कम्बोज संवाददाता मवाना*आज बुधवार मवाना नगर के तहसील रोड पर नगर पालिका परिषद् अध्यक्ष अखिल कुमार कौशिक द्वारा पालिका के जलकल विभाग के कर्मचारियोंव सुपरवाईजर के साथ बैठक की गयी l जिसमें अध्यक्ष द्वारा नगर की पेयजलापूर्ति व्यवस्था को ठीक प्रकार से चलाये जाने हेतु जलकल विभाग के कर्मचारियों व सुपरवाईजर को कडे निर्देश दिये गये। पालिका अध्यक्ष द्वारा गर्मी को दृष्टिगत रखते हुये नगर में हो रही जलापूर्ति का समय प्रातः 04 बजे से 11.00 बजे व अपराहंन 12 बजे से दोपहर 2.00 बजे तक व सायं 5.00 बजे से रात्रि 10.00 बजे तक किये जाने हेतु आदेशित किया गया। साथ ही जलकल विभाग की बकाया व वसूली की धनराशि की सूची तैयार किये जाने हेतु अवर अभियन्ता (जल) को कडे निर्देश दिये गये। पालिका अध्यक्ष द्वारा नगर में जल निगम द्वारा पाईप लाईन डालने हेतु खोदी गयी सड़कों की मरम्मत कराने हेतु जल निगम को पत्र प्रेषित किये जाने व विद्युत विभाग द्वारा नगर में दी जा रही कम वोल्टेज को बढाने हेतु अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड मवाना को पत्र प्रेषित किये जाने हेतु जलकल विभाग के कर्मचारियों को आदेशित किया गया। साथ ही अध्यक्ष द्वारा नगर की पेयजलापूर्ति को निर्बान्धित किये जाने हेतु पालिका के नलकूपांे पर स्टेब्लाईजर की व्यवस्था की जायेगी l जिसके लिय जिलाधिकारी मेरठ को पत्र प्रेषित किया जायेगा एवं नगर के नलकूपों हेतु 15 एच0पी0 के 02 मोटर पम्प पालिका द्वारा क्रय किये जाने तथा नलकूपों पर आॅरिजनल स्र्टाटर लगवाये जाने हेतु अवर अभियन्ता (जल) को आदेशित किया गया। बैठक में पालिका अध्यक्ष अखिल कुमार कौशिक के साथ अवर अभियन्ता (जल) अमित श्रीवास्तव, सुपरवाईजर तिमराज, सहायक नन्दकिशोर आदि उपस्थित रहे।
