दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत, महिला समेत दो घायल; मौके पर मची अफरा-तफरी :

दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत, महिला समेत दो घायल; मौके पर मची अफरा-तफरी :

मवाना संवाददाता :मवाना में बड़ा महादेव मंदिर के सामने हुआ हादसा, घायल महिला को निजी अस्पताल में कराया भर्ती, बाइक सवार पर तेज रफ्तार से वाहन चलाने का आरोप*मवाना। नगर के मोहल्ला मुन्नालाल में बड़ा महादेव शिव मंदिर के सामने भैंस रोड की ओर जाने वाले रास्ते पर शिवपुरी कॉलोनी के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में एक महिला समेत दो लोग घायल हो गए, जबकि टक्कर की चपेट में आने से सड़क किनारे खड़ा एक युवक भी चोटिल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने घायलों की मदद करते हुए गंभीर रूप से घायल महिला को मवाना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।*तेज रफ्तार के कारण बिगड़ा बाइक सवार का संतुलन*जानकारी के अनुसार, शिवपुरी कॉलोनी में राशन के रहने वाला दूधिया हिमांशु अपनी मोटरसाइकिल लेकर भैंस रोड की ओर जा रहा था। आरोप है कि उसकी बाइक की रफ्तार काफी तेज थी। बड़ा महादेव शिव मंदिर के सामने रास्ते पर पहुंचने के दौरान अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया और उसकी मोटरसाइकिल सामने से आ रही दूसरी बाइक से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दूसरी बाइक पर सवार लोग सड़क पर गिर पड़े।*महिला और बच्चे समेत लोग सड़क पर गिरे*प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों बाइकों की भिड़ंत के दौरान बाइक पर सवार महिला और बच्चे समेत लोग सड़क पर गिर गए। हादसे में महिला को गंभीर चोटें आईं। वहीं, सड़क किनारे खड़ा इमरान भी बाइक की चपेट में आकर घायल हो गया। अचानक हुई दुर्घटना के बाद आसपास के लोग घटनास्थल पर एकत्र हो गए और घायलों को संभालने में जुट गए।स्थानीय लोगों ने घायल महिला की हालत को देखते हुए उसे तत्काल मवाना के एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार कराया गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर काफी देर तक लोगों की भीड़ जुटी रही।*हादसे के बाद बाइक लेकर भागने लगा दूधिया*आरोप है कि दुर्घटना के बाद दूधिया हिमांशु मौके पर रुकने के बजाय अपनी मोटरसाइकिल लेकर वहां से भागने लगा। हालांकि, स्थानीय लोगों ने उसका पीछा किया और आगे भैंस रोड पर उसे पकड़ लिया। इस दौरान गुस्साए लोगों ने उसके साथ मारपीट भी की। घटना के चलते मौके पर हंगामे की स्थिति बन गई।*पुलिस कार्रवाई का इंतजार*घटना के बाद क्षेत्र में हादसे को लेकर चर्चा रही। खबर लिखे जाने तक मामले में किसी प्रकार की रिपोर्ट दर्ज होने की जानकारी नहीं मिली थी। हादसे में घायल लोगों की स्थिति और पुलिस की ओर से की जाने वाली कार्रवाई के संबंध में विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *