नवजीवन किसान डिग्री कॉलेज के स्थापना दिवस पर राजा नैन सिंह की प्रतिमा का अनावरण :

नवजीवन किसान डिग्री कॉलेज के स्थापना दिवस पर राजा नैन सिंह की प्रतिमा का अनावरण :

*मवाना संवाददाता**दानदाताओं ने कॉलेज के विकास के लिए लाखों रुपये देने की घोषणा की, मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित*मवाना नगर मे स्थित नवजीवन किसान डिग्री कॉलेज में गुरुवार को स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में हस्तिनापुर विधायक एवं राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने राजा नैन सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया। समारोह में कॉलेज के विकास, शैक्षणिक सुविधाओं के विस्तार और विद्यार्थियों को बेहतर संसाधन उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। इस दौरान विभिन्न संकायों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।*राजा नैन सिंह की प्रतिमा का अनावरण*समारोह की अध्यक्षता मास्टर टीकम सिंह ने की। प्रतिमा अनावरण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। वक्ताओं ने शिक्षा के क्षेत्र में महाविद्यालय की भूमिका और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में कॉलेज की प्रगति को आगे बढ़ाने के लिए जनसहयोग की आवश्यकता पर भी चर्चा की गई।*कॉलेज के विकास के लिए दानदाताओं ने खोला हाथ*स्थापना दिवस समारोह के दौरान कई जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने महाविद्यालय के विकास के लिए आर्थिक सहयोग देने की घोषणा की। मवाना ब्लॉक प्रमुख डॉ. योगेश प्रधान और चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के सहायक आचार्य डॉ. अतुल भड़ाना ने एक लाख रुपये की लागत से स्मार्ट पैनल लगवाने की घोषणा की।नारंगपुर के ग्राम प्रधान शाब्बे उर्फ शक्ति सिंह ने 51 हजार रुपये देने का ऐलान किया। किला परीक्षितगढ़ के ब्लॉक प्रमुख ब्रह्म सिंह ने एक लाख रुपये तथा हस्तिनापुर ब्लॉक प्रमुख नितिन ने एक लाख एक हजार रुपये देने की घोषणा की। ग्राम गोहरा निवासी महेंद्र सिंह नागर ने एक लाख रुपये और रहमापुर निवासी ऋषिपाल सिंह ने 51 हजार रुपये का सहयोग देने की बात कही। वहीं, ग्राम गुढ़म निवासी मास्टर टीकम सिंह ने 31 हजार रुपये देने की घोषणा की।*यज्ञशाला निर्माण के लिए भी मिलेगा सहयोग*मवाना सहकारी गन्ना समिति के चेयरमैन विनोद भाटी ने कॉलेज परिसर में यज्ञशाला बनवाने के लिए 21 हजार रुपये देने की घोषणा की। जनप्रतिनिधियों और दानदाताओं की ओर से किए गए इन ऐलानों से महाविद्यालय में शैक्षणिक सुविधाओं के विस्तार और आवश्यक संसाधन जुटाने में मदद मिलने की उम्मीद है।*प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत कर गिनाईं उपलब्धियां*महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुमित कुमार नागर ने संस्थान की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने कॉलेज की शैक्षणिक गतिविधियों, विद्यार्थियों की उपलब्धियों और अब तक किए गए विकास कार्यों की जानकारी दी। साथ ही भविष्य में संस्थान को और बेहतर बनाने के लिए प्रस्तावित योजनाओं पर भी चर्चा की गई।*मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित*स्थापना दिवस समारोह में विभिन्न संकायों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों की मेहनत और शैक्षणिक उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया गया।समारोह में प्रबंधक करतार सिंह, उपप्रबंधक श्रृंखलाश प्रधान, कोषाध्यक्ष मलक सिंह, प्रबंध समिति की अध्यक्ष सीमा प्रधान सहित समिति के सदस्य और महाविद्यालय का स्टाफ मौजूद रहा। प्रतिमा अनावरण, मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान और विकास कार्यों के लिए आर्थिक सहयोग की घोषणाओं के साथ समारोह संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *