बैंक से रुपये निकालकर लौट रहे ग्रामीण से नकदी छीनने वाला आरोपी गिरफ्तार, 2200 रुपये बरामद :

बैंक से रुपये निकालकर लौट रहे ग्रामीण से नकदी छीनने वाला आरोपी गिरफ्तार, 2200 रुपये बरामद :

मवाना। बैंक से रुपये निकालकर घर लौट रहे एक ग्रामीण से नकदी छीनकर फरार होने वाले आरोपी को मवाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2200 रुपये बरामद किए हैं। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।जानकारी के अनुसार थाना मवाना क्षेत्र के ग्राम तिगरी निवासी सोहनवीर ने 3 जून को बैंक से रुपये निकाले थे। आरोप है कि इसी दौरान मेरठ के लिसाड़ी गेट क्षेत्र निवासी जाकिर ने उनसे नकदी छीन ली और मौके से फरार हो गया। घटना के बाद पीड़ित ने थाना मवाना में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था।थाना प्रभारी निरीक्षक ब्रह्म कुमार त्रिपाठी ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम गठित की गई थी।टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की। अन्य साक्ष्यों और तकनीकी जांच के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस के अनुसार आरोपी जाकिर के कब्जे से 2200 रुपये बरामद हुए हैं। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *