*मवाना संवाददाता*आज बुधवार सुबह मवाना क्षेत्र के ग्राम करीमपुर स्थित रजवाहे में एक अज्ञात व्यक्ति का शव बहता हुआ मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सुबह करीब 7 बजे राहगीरों ने रजवाहे में शव बहते हुए देखा l जिसके बाद तुरंत थाना मवाना पुलिस को सूचना दी गई।सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ब्रहम कुमार त्रिपाठी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने देखा कि शव करीमपुर से आने वाले रजवाहे में मवाना-हस्तिनापुर बॉर्डर की पुलिया के नीचे झाड़ियों में फंसा हुआ था।पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से अज्ञात शव को बाहर निकलवाया और उसे किट में रखकर पंचायतनामा भरने की कार्रवाई की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भिजवाया जा रहा है।पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 50 वर्ष प्रतीत हो रही है। फिलहाल शव की शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। थाना पुलिस ने बताया कि मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
