रिपोर्ट अमित कंबोज
*सुभाष चंद्र गाबा बने अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के मेरठ विभाग मंत्री**मवाना संवाददाता**नई जिम्मेदारी मिलने पर नगर में खुशी का माहौल*मवाना निवासी सुभाष चंद्र गाबा को अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद का मेरठ विभाग मंत्री नियुक्त किए जाने पर नगर में खुशी का माहौल है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद नगर के गणमान्य लोगों और शुभचिंतकों ने उनके आवास पर पहुंचकर उनका स्वागत किया और शुभकामनाएं दीं।*पटका पहनाकर किया सम्मान*इस दौरान उपस्थित लोगों ने सुभाष चंद्र गाबा को पटका पहनाकर सम्मानित किया। लोगों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि वह संगठन के दायित्वों का पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे।गणमान्य व्यक्तियों ने कहा कि गाबा के अनुभव और सक्रियता से संगठन को मजबूती मिलेगी। साथ ही उन्होंने आशा जताई कि वह समाज हित से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते हुए संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।*समाजसेवा को प्राथमिकता देने का संकल्प*सम्मान से अभिभूत सुभाष चंद्र गाबा ने सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका वह पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे। समाज हित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देते हुए संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास करेंगे।*शुभकामनाएं देने वालों में ये रहे शामिल*इस अवसर पर गोपाल गुप्ता, अजय सहाय राजवंशी, राम मोहन पालीवाल, बालकिशन वर्मा और अंकुर सैनी (राजा) सहित अनेक लोग मौजूद रहे। सभी ने सुभाष चंद्र गाबा के उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
