रजत पदक से सम्मानित सीओ पंकज लवानिया का किसान संगठन ने किया अभिनंदन :

रजत पदक से सम्मानित सीओ पंकज लवानिया का किसान संगठन ने किया अभिनंदन :

नेताजी सुभाष चंद्र बोस का चित्र भेंट कर पहनाया पटका*राज्यपाल द्वारा रजत पदक से सम्मानित किए जाने के बाद मवाना क्षेत्राधिकारी पंकज लवानिया का भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के पदाधिकारियों ने सम्मान किया। बुधवार को सीओ कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें सम्मानित कर उपलब्धि पर बधाई दी।पूर्व जिला महासचिव कुश चौधरी के नेतृत्व में पहुंचे संगठन के पदाधिकारियों ने सीओ पंकज लवानिया को नेताजी सुभाष चंद्र बोस का चित्र भेंट किया। इसके बाद उन्हें पटका पहनाकर और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया।*मेरठ के लिए गौरव की बात बताया*इस अवसर पर कुश चौधरी ने कहा कि मेरठ जनपद से एकमात्र पीपीएस अधिकारी के रूप में सीओ पंकज लवानिया का रजत पदक के लिए चयन होना पूरे जिले के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि अधिकारी ने अपनी कार्यशैली और कर्तव्यनिष्ठा से क्षेत्र में अलग पहचान बनाई है।उन्होंने पंकज लवानिया के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि संगठन की ओर से ईश्वर से प्रार्थना है कि वह इसी तरह पूरी निष्ठा के साथ जनता और समाज की सेवा करते रहें।*बड़ी संख्या में पदाधिकारी रहे मौजूद*सम्मान समारोह में वरिष्ठ समाजसेवी भोला चौधरी संधान, ब्लॉक अध्यक्ष मवाना विशु मलिक पिलोना, नगर अध्यक्ष सुरेंद्रपाल चौहान, चौधरी दिनेश तिगरी, पूर्व तहसील महासचिव सनी चौहान अटौरा, ग्राम अध्यक्ष भैंसा जयविंदर चौधरी, ग्राम अध्यक्ष बिसौला शेर सिंह, ग्राम अध्यक्ष पिलोना असलम चौधरी, बाबा बीरम सिंह तिगरी, रिजवान चौधरी भैंसा, शहजाद भैंसा, सरविंदर चौधरी, ताऊ जितेंद्र चौधरी, फैजल मवाना, लोकेश चौहान, नगर सचिव नितिन चौहान मवाना, शाहनवाज कुरैशी, मतीन खान, फरीद खान, वली राजपूत, अंकित प्रधान गडीना और सुंदर गुर्जर बिराना सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *