भीषण गर्मी से राहत के लिए मवाना में लगाए जाएंगे राहत शेड, पुलिस चौकी पर शुरू हुआ निर्माण :

भीषण गर्मी से राहत के लिए मवाना में लगाए जाएंगे राहत शेड, पुलिस चौकी पर शुरू हुआ निर्माण :

बुधवार मवाना नगर पालिका परिषद् मवाना द्वारा भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए नगरवासियों एवं राहगीरों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से नगर के प्रमुख स्थानों पर राहत शेड स्थापित कराए जा रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को पुलिस चौकी स्थित राहत शेड का निर्माण कार्य शुरू कराया गया।पालिका अध्यक्ष अखिल कुमार कौशिक ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि राहत शेड में लोगों को गर्मी और लू से बचाव के लिए ठंडी हवा हेतु कूलर, शुद्ध पेयजल के लिए वाटर कूलर तथा छांव की विशेष व्यवस्था कराई जा रही है, ताकि राहगीरों और आम नागरिकों को गर्मी से राहत मिल सके।पालिका अध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर के चार प्रमुख स्थानों थाना तिराहा, पुलिस चौकी, किला बस स्टैंड और सुभाष चौक पर राहत शेड स्थापित किए जा रहे हैं। इन स्थानों पर बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही रहती है, इसलिए जनहित को ध्यान में रखते हुए यह व्यवस्था की जा रही है।मौके पर मौजूद नागरिकों ने नगर पालिका द्वारा किए जा रहे इस जनहित कार्य की सराहना करते हुए पालिका प्रशासन की भूरि-भूरि प्रशंसा की।इस अवसर पर सभासदपति रियाजुद्दीन, पूर्व सभासद हिमान्शु जैन, संदीप रस्तोगी, पालिका के अवर अभियंता अंशुल कुमार सहित पालिका कर्मचारीगण एवं अन्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *