गंगनहर पटरी पर मृत गाय मिलने से ग्रामीणों में रोष, सामाजिक संगठनों ने कराया अंतिम संस्कार :

गंगनहर पटरी पर मृत गाय मिलने से ग्रामीणों में रोष, सामाजिक संगठनों ने कराया अंतिम संस्कार :

*मवाना संवाददाता*मवाना के गंगनहर पटरी स्थित ग्राम करीमपुर के पास मंगलवार को सड़क किनारे एक मृत गाय मिलने से ग्रामीणों में रोष व्याप्त हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने संबंधित सामाजिक संगठनों को सूचना दी।सूचना पर राष्ट्रीय हिंदू संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष अंकुर सैनी उर्फ राजा भैया तथा अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुभाष चंद गाबा अपने कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने नगर पालिका प्रशासन को मामले की जानकारी देते हुए मृत गाय को हटवाने की मांग की।इसके बाद नगर पालिका की ओर से जेसीबी मशीन मौके पर भेजी गई। मशीन की सहायता से मृत गाय को सड़क किनारे से हटाकर सनातन संस्कृति के अनुसार अंतिम क्रिया संपन्न कराई गई।इस दौरान गोलू गुर्जर, अनुज, ऋतिक समेत कई ग्रामीण और संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहे। ग्रामीणों ने प्रशासन से क्षेत्र में नियमित निगरानी और साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर बनाए रखने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *