तिगरी गांव में युवती और उसकी बहन से मारपीट, जान से मारने की धमकी का आरोप :

तिगरी गांव में युवती और उसकी बहन से मारपीट, जान से मारने की धमकी का आरोप :

मवाना संवाददाता*मवाना तहसील क्षेत्र के ग्राम तिगरी में एक युवती ने पड़ोसियों पर घर में घुसकर मारपीट करने और लगातार जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मवाना थाना समाधान दिवस के अवसर पर शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।मवाना क्षेत्र के ग्राम तिगरी निवासी अन्नू पुत्री सुरेन्द्र द्वारा बताया कि 20 मई की शाम करीब 5:30 बजे वह घर में अकेली थी। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले आतिश के बच्चे उसके घर के बाहर गाली-गलौज कर रहे थे। जब उसने इसकी शिकायत बच्चों की दादी बाला पत्नी नौबाहर से की तो वह डंडा लेकर उसके घर में घुस आई और मारपीट कर चली गई।पीड़िता का आरोप है कि कुछ देर बाद गौरव पुत्र नौबाहर लाठी लेकर आया और गाली-गलौज करते हुए उसके साथ बुरी तरह मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंची उसकी बहन तानिया को भी पीटा गया। दोनों बहनों को गंभीर चोटें आई हैं l जिनके निशान शरीर पर स्पष्ट बताए गए हैं। पीड़िता ने पुलिस से मेडिकल परीक्षण कराने की मांग की है।शिकायत में यह भी कहा गया है कि 21 मई की रात करीब 8:30 बजे आतिश, गौरव और उनके साथ तीन-चार अन्य लोग उसके घर पहुंचे और दरवाजा खटखटाते हुए धमकी दी। दरवाजा न खोलने पर आरोपी गाली-गलौज करते हुए “देख लेने” की धमकी देकर चले गए।अन्नू का आरोप है कि शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे भी आरोपियों द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता और उसके परिवार ने आरोपियों से अपनी जान-माल को खतरा बताया है।पीड़िता ने थाना मवाना पुलिस से आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *