पीएम आवास योजना में वसूली का आरोप, समाधान दिवस में महिलाओं का हंगामा. :

पीएम आवास योजना में वसूली का आरोप, समाधान दिवस में महिलाओं का हंगामा. :

मवाना संवाददाता

आज शनिवार मवाना नगर मे समाधान दिवस आयोजित किया गया l इसी दौरान ग्राम ठिकोली की महिलाएं भारी संख्या में थाना पहुंचीं और प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के तहत मकान बनवाने के नाम पर नगर पालिका परिषद मवाना के एक कर्मचारी पर अवैध वसूली करने का गंभीर आरोप लगाया। महिलाओं ने थाने में लिखित शिकायत देकर मामले की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की।
शिकायतकर्ताओं ने बताया कि नगर पालिका परिषद मवाना में कार्यरत कर्मचारी जो ग्राम ठिकोली का ही निवासी बताया गया है l ग्रामीणों से प्रधानमंत्री आवास योजना के फॉर्म भरवाने के नाम पर पैसे वसूलता है। और रकम लेने के बावजूद आवास निर्माण संबंधी कोई कार्य आगे नहीं बढ़ाया गया और लोगों की फाइलें लंबित पड़ी हैं। जब वे मामले की शिकायत लेकर नगर पालिका परिषद पहुंचीं तो वहां उनकी बात सुनने के बजाय उन्हें अपमानित कर भगा दिया गया। इससे परेशान होकर उन्होंने समाधान दिवस में पहुंचकर हंगामा किया और अधिकारियों को पूरे मामले से अवगत कराया।
ग्रामीणों का कहना है कि प्रधानमंत्री आवास योजना गरीब और भूमिहीन परिवारों को आवास उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चलाई जा रही है, ऐसे में योजना के नाम पर किसी भी प्रकार की अवैध वसूली उसकी मूल भावना के खिलाफ है।
मवाना थाना प्रभारी ब्रहम कुमार त्रिपाठी ने बताया कि प्राप्त शिकायतों की जांच कराई जाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले की निष्पक्ष छानबीन कर दोषियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पीड़ित महिलाओं में रेखा पत्नी ओमवीर, बृजेश पत्नी ईश्वर सिंह, सीमा पत्नी आनंद, महेंद्र पत्नी संजय, पुष्पा पत्नी रामपाल आदि शामिल रही l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *