आयुष आपके द्वार : बढला (मेरठ) में आउटरीच चिकित्सा शिविर — 141 रुग्णों का सफल परीक्षण और निशुल्क दवा वितरण :

आयुष आपके द्वार : बढला (मेरठ) में आउटरीच चिकित्सा शिविर — 141 रुग्णों का सफल परीक्षण और निशुल्क दवा वितरण :

मेरठ, 22 मई 2026 — ग्राम अहमदनगर बढला में आज “आयुष आपके द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत एक आउटरीच चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया, जिसमें कुल 141 ग्रामीणों ने स्वास्थ्य जांच और परामर्श प्राप्त किया। शिविर में 77 पुरुष तथा 64 महिलाएं शामिल थीं।शिविर के आयोजन का निर्देशन प्रदेश के आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु जी, प्रमुख सचिव श्री रंजन कुमार तथा निदेशक डॉ. नारायण दास के निर्देशानुसार क्षेत्रीय आयुर्वेदिक व यूनानी अधिकारी मेरठ Dr. गोपाल सिंह ने किया। राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय धनपुर की प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. ऋतु सांगवान ने धनपुर व शहजादपुर दोनों अस्पतालों का दायित्व संभाले हुए भी बढला में आने वाले मरीजों का सघन परीक्षण किया।कई रोगियों को उनके रोगानुसार आयुर्वेदिक परामर्श के साथ प्राणायाम और उपयुक्त योगासनों का अभ्यास कराया गया। चिकित्सकों ने गर्मी से बचाव के उपायों, आयुर्वेदानुसार सही आहार-विहार व दिनचर्या अपनाने पर भी ग्रामीणों को विस्तृत निर्देश दिए। शिविर में बुजुर्गों, पुराने रोगियों तथा महिलाओं की सुविधा के लिए अलग-अलग काउंटर बनाए गए ताकि भीड़ में उन्हें शीघ्र एवं व्यवस्थित सेवाएँ मिल सकें।जांच के बाद कर्मचारियों सतीश व धनीराम ने चिकित्सकों की पर्ची के अनुसार सभी मरीजों को निशुल्क औषधियाँ वितरित कीं। ग्राम प्रधान भूपेंद्र कुमार शर्मा एवं स्थानीय निवासी भगत सिंह ने शिविर के सुचारू संचालन में विशेष सहयोग प्रदान किया। ग्रामवासियों ने चिकित्सा अधिकारी एवं समस्त स्टाफ की प्रशंसा करते हुए कार्यक्रम की सराहना की।आयुष अधिकारियों ने बताया कि यह तरह के आउटरीच शिविर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने तथा आयुर्वेदिक-यूनानी उपचारों से जनस्वास्थ्य सुधारने के उद्देश्य से समय-समय पर आयोजित किए जाते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *