मवाना संवाददाता*मवाना। नगर के मोहल्ला मुन्नालाल स्थित शिवपुरी कॉलोनी में गुरुवार रात को बिजली लाइन में बड़ा फॉल्ट होने से अफरा-तफरी मच गई। मेरठ रोड स्थित बड़ा महादेव शिव मंदिर के सामने अचानक बिजली तारों से तेज चिंगारियां निकलने लगीं, जिससे कॉलोनीवासियों में दहशत फैल गई। जहां एक बड़ा हादसा होने से टल गया l पास ही खड़े लोगों ने भाग कर अपनी जान बचाई l और कॉलोनी वासियों ने इकट्ठा होकर बिजली घर पर धावा बोल दिया जहां उनकी कोई सुनवाई नहीं हो सकी lऔर पूरी रात बिजली न आने के कारण कॉलोनी वासियों ने पूरी रात सड़क पर जागकर कटी lस्थानीय लोगों का कहना है कि शिवपुरी कॉलोनी में बिजली व्यवस्था लंबे समय से बदहाल बनी हुई है। कॉलोनी में लगे बिजली के तार पूरी तरह जर्जर हो चुके हैं आरोप है कि कई बार विभागीय अधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया।कॉलोनीवासियों ने बताया कि कॉलोनी में लगा ट्रांसफार्मर भी खराब और जर्जर हालत में है। भीषण गर्मी के चलते बिजली पर लोड बढ़ रहा है, जिसके कारण आए दिन ट्रांसफार्मर और तारों में फॉल्ट होने की घटनाएं सामने आ रही हैं। लोगों का कहना है कि हर रोज बिजली कटौती और फॉल्ट से परेशानी बढ़ती जा रही है।घटना के दौरान बड़ी-बड़ी चिंगारियां निकलने से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। स्थानीय नागरिकों ने बिजली विभाग से जल्द जर्जर तार और ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके।
