मॉडिफाई बुलेट को लेकर फौजी और पुलिस में नोकझोंक,मचा हंगामा :

मॉडिफाई बुलेट को लेकर फौजी और पुलिस में नोकझोंक,मचा हंगामा :

***मवाना संवाददाता*मवाना नगर मे सुभाष चौक पर सोमवार शाम पुलिस चेकिंग अभियान के दौरान एक फौजी और पुलिसकर्मियों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। मॉडिफाई बुलेट बाइक से निकल रही पटाखा जैसी आवाज को लेकर शुरू हुआ विवाद कुछ ही देर में हंगामे में बदल गया l जिससे मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।जानकारी के अनुसार, पुलिस सुभाष चौक पर नियमित वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान गढ़ीना निवासी फौजी अनिकेत अपने बहन के साथ मॉडिफाई बुलेट बाइक पर वहां से गुजर रहा था। बाइक से तेज पटाखा जैसी आवाज निकलने पर पुलिसकर्मियों ने उसे रोक लिया और बाइक में किए गए मॉडिफिकेशन को लेकर पूछताछ शुरू कर दी।बताया गया है कि पूछताछ के दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई l जो देखते ही देखते बढ़ गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मौके पर पुलिसकर्मियों और फौजी के बीच खींचातानी भी हुई। हंगामे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए l पुलिस ने मौके पर मौजूद भीड़ को हटाकर स्थिति को नियंत्रित किया और पुलिस द्वारा बड़ी मुश्किल से युवक को थाने ले गई। थाना प्रभारी ने बताया कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कार्रवाई की गई। युवक का धारा 34 के तहत चालान कर चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।पुलिस का कहना है कि मॉडिफाई वाहनों और पटाखा जैसी आवाज निकालने वाली बाइकों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *