मवाना तहसील गेट पर बिजली लाइन में ब्लास्ट, राहगीरों और दुकानदारों में मची अफरा-तफरी ;

मवाना तहसील गेट पर बिजली लाइन में ब्लास्ट, राहगीरों और दुकानदारों में मची अफरा-तफरी ;

मवाना संवाददाता

मवाना नगर के तहसील गेट पर शुक्रवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई l जब बिजली की लाइन में अचानक आग लगने के बाद जोरदार ब्लास्ट होने लगे। घटना के दौरान सड़क से गुजर रहे राहगीरों और आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। लोगों ने इधर-उधर भागकर अपनी जान बचाई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह 11 बजे के समय तहसील गेट के पास बिजली के तारों से अचानक चिंगारियां निकलनी शुरू हुईं और देखते ही देखते लाइन में आग लग गई। कुछ ही देर बाद तारों में लगातार ब्लास्ट होने लगे, जिससे मौके पर दहशत का माहौल बन गया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इन दिनों पड़ रही भारी गर्मी और हीटवेव के कारण बिजली के तार झांझर और कमजोर हो चुके हैं। अधिक लोड और तेज गर्मी के चलते जगह-जगह तारों में फॉल्ट और ब्लास्ट की घटनाएं सामने आ रही हैं। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
घटना के दौरान तहसील गेट पर कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों ने बिजली विभाग से जर्जर तारों को जल्द बदलने और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *