रुद्रा इंटरनेशनल स्कूल का कक्षा 12 का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट, विद्यार्थियों में खुशी की लहर :

रुद्रा इंटरनेशनल स्कूल का कक्षा 12 का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट, विद्यार्थियों में खुशी की लहर :

मवाना संवाददाता

सीबीएसई द्वारा बुधवार को कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया, जिसमें रुद्रा इंटरनेशनल स्कूल का परीक्षा परिणाम सराहनीय रहा। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल बन गया और छात्र-छात्राएं उत्साह से झूम उठे।
विद्यालय की छात्रा अंशिका राणा ने 92.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं ज़ुबी सैफी ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा हर्षित कुमार ने 91 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय में तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. शिवानी सिंह एवं उप प्रधानाचार्य निशांक त्यागी ने सभी छात्र-छात्राओं को उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के लिए बधाई दी। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में और अधिक मेहनत एवं लगन के साथ पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *