आवारा पशुओं से फसल बर्बाद होने पर किसान एकता संघर्ष संगठन ने एसडीएम कार्यालय का किया घेराव :

आवारा पशुओं से फसल बर्बाद होने पर किसान एकता संघर्ष संगठन ने एसडीएम कार्यालय का किया घेराव :

*मवाना संवाददाता*आज मंगलवार मवाना नगर के तहसील परिसर में किसान एकता संघर्ष संगठन के पदाधिकारियों और किसानों ने आवारा पशुओं द्वारा फसलों को नुकसान पहुंचाए जाने के विरोध में उप जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव कर ज्ञापन सौंपा। किसानों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जल्द समाधान की मांग की।संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि तहसील समाधान दिवस के अवसर पर पांच गांवों के किसानों ने आवारा पशुओं की समस्या को लेकर पहले भी ज्ञापन दिया था l लेकिन अब तक कोई निस्तारण नहीं किया गया। किसानों का कहना है कि आवारा पशु रात-दिन खेतों में घुसकर गेहूं, गन्ना व अन्य फसलों को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं, जिससे किसानों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है।किसान एकता संघर्ष संगठन ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही आवारा पशुओं की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो संगठन सैकड़ों ग्रामीणों के साथ तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन करेगा। साथ ही सभी आवारा पशुओं को पकड़कर तहसील परिसर में बांध दिया जाएगा l जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।उप जिलाधिकारी ने किसानों को आश्वासन दिया कि समस्या के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित कर जल्द कार्रवाई कराई जाएगी।उमेश कुमार, प्रधान भंवर सिंह निंडवली, शौकीन गुर्जर, राजकुमार, लखन खोड दयालपुर, प्रवीण प्रधान, खोड़दयालपुर, पवन कुमार, शीशपाल कमरपाल सिंह आदि लोग शामिल रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *