नेशनल एनजीओ बेटियाॅं फाउंडेशन की उत्तर प्रदेश राज्य अध्यक्ष राधिका अत्री के नेतृत्व में ए.एस. इंटर कॉलेज, मवाना में सुभारती डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के साथ डब्लू डी सी एवं आई डी ए मेरठ कैंट ब्रांच द्वारा डेंटल चैक अप कैंप लगाया गया।इस अवसर पर डा0 सुपर्णा पंडित, डॉ0 गीतिका, डॉ0 तनिष्का,डॉ0 रितिका, डॉ रिया पाल , डॉ0 शशांक ने बच्चों के दांतों की जांच कर उन्हें दंत स्वच्छता एवं स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी प्रदान की।डेंटल चेकअप कार्य में जिला उपाध्यक्ष नीना गुप्ता, जिला कोऑर्डिनेटर पूर्णिमा आर्य एवं जिला वाइस कोऑर्डिनेटर निक्की गुप्ता का महत्वपूर्ण योगदान रहा। आज लगभग 300 छात्राओं के दांतों का परीक्षण किया गया जिसमें चिकित्सा अधिकारियों ने बताया कि छात्र छात्राओं को सही तरीके से टूथ ब्रश करना नहीं आता है जिस कारण केविटी उत्पन्न हो जाती है नि:शुल्क डेंटल कैंप से छात्राओं में उत्साह था तथा उन्हें अपने दांतों को सांप रखना तथा उनकी बीमारियों के बारे में जानकारी प्राप्त हुई आने वाले समय में ऐसे छात्र-छात्राओं का निशुल्क सुभारती के द्वारा इलाज किया जाएगाकालेज के प्रधानाचार्य डा. मेघराज सिंह एवं छात्राओं ने इस स्वास्थ्य सेवाभावी पहल के लिए सभी डॉक्टरों एवं बेटियां फाउंडेशन का आभार व्यक्त किया।
