मिल के केमिकल युक्त गंदे पानी से फसलें बर्बाद, ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन :

मिल के केमिकल युक्त गंदे पानी से फसलें बर्बाद, ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन :

आज मंगलवारमवाना तहसील क्षेत्र के ग्राम मामेपुर में मिल से निकल रहे केमिकल युक्त गंदे पानी के खेतों में पहुंचने से किसानों की फसलें खराब होने का मामला सामने आया है। समस्या से परेशान सैकड़ों ग्रामीण महिलाओं और पुरुषों ने तहसील पहुंचकर हंगामा करते हुए उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा और जल्द समाधान की मांग की।ग्राम मामेपुर निवासी चंद्रावती पत्नी भंवर सिंह के नेतृत्व में पहुंचे ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि मिल का केमिकल मिला गंदा पानी लगातार खेतों में छोड़ा जा रहा है, जिससे गन्ने सहित अन्य फसलें बर्बाद हो रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में कई बार मिल अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है lलेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।ग्रामीणों ने बताया कि खेतों में गंदा पानी भरने से जमीन की उर्वरा शक्ति भी प्रभावित हो रही है और किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। महिलाओं और किसानों ने प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो तहसील पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *