महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,लड़की पक्ष ने लगाया जहरीला पदार्थ देने का आरोप :

महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,लड़की पक्ष ने लगाया जहरीला पदार्थ देने का आरोप :

आज रविवार मवाना नगर मे एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर परिजनों ने पुलिस से मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।मोहल्ला हीरालाल रामबाग निवासी नरेन्द्र रहेजा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी पुत्री नवीशा की शादी 31 मई 2020 को लॉकडाउन के दौरान मवाना के मोहल्ला काबलीगेट हस्तिनापुर रोड निवासी अनमोल खेडा पुत्र मुकेश खेडा के साथ हुई थी। शादी दोनों की सहमति से हुई थी और उनके दो बच्चे हैं।पीड़ित पिता का आरोप है कि शादी के बाद से ही अनमोल खेडा उनकी पुत्री के साथ गाली-गलौज और मारपीट करता था। उन्होंने बताया कि पहले भी एक बार नवीशा को खाने में जहर दिया गया था l लेकिन उस समय उसकी जान बच गई थी। आरोप है कि ससुर और सास भी उसे लगातार परेशान करते थे। परिवार की इज्जत के कारण नवीशा सब कुछ सहती रही।तहरीर के अनुसार रविवार सुबह करीब 9:21 बजे नवीशा की सास का फोन आया कि उसकी तबीयत खराब है और उसे डाक्टर के यहां भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर परिजन तुरंत अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने नवीशा को मृत अवस्था में पाया। परिजनों का आरोप है कि उसका शरीर पूरी तरह नीला पड़ा हुआ था। डॉक्टर ने बताया कि अस्पताल लाने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी।मृतका के पिता ने आरोप लगाया कि उनकी पुत्री को ससुराल पक्ष ने जहरीला पदार्थ देकर मार डाला है। उन्होंने यह भी कहा कि मृतका का ससुर पहले भी एक मर्डर केस में जेल जा चुका है।पीड़ित परिवार ने पति, ससुर और सास के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *