मवाना नगर के मेरठ रोड स्थित स्प्रिग डेल्स पब्लिक स्कूल में ग्रैंड पेरेंट्स डे का भव्य आयोजन किया गया lदादा दादी का प्यार सबसे अनमोल उपहार होता है बुजुर्ग हमारे जीवन का अनुभव और ज्ञान का खजाना होते हैं वह हमारे छोटे-छोटे हाथ कुछ समय के लिए थामते हैं लेकिन हमारे दिलों में हमेशा के लिए बस जाते हैं।उन्ही दादा दादी व नाना नानी को सम्मानित करने के लिए व उनका आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए आज स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल (मदर विंग ) ने ग्रैंड पैरेंट्स डे का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का प्रारंभ स्कूल प्रबंधक मनोज रस्तोगी, प्रबंधिका मीनू रस्तोगी, प्रधानाचार्य कमल दीवान, प्रधानाचार्या प्रमोद राजपूत ने मुख्य अतिथि भूतपूर्व चेयरपर्सन उमा रस्तोगी, भूतपूर्व सभासद सुधा चौहान व मल्टी टैलेंटेड ऑलराउंडेड नीना रस्तोगी के साथ रिबन काटकर किया। तत्पश्चात सभी के साथ मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्वलित करके विधिवत पूजा अर्चना की तथा विशेष अतिथि गणों को बुके देकर सम्मानित किया तत्पश्चात आद्रित एंड ग्रुप ने वेलकम सॉन्ग की सुंदर प्रस्तुति भी दी।आज का यह कार्यक्रम दादा दादी व नाना नानी को समर्पित था। नन्हे मुन्ने बच्चों ने *दादी अम्मा दादी अम्मा* व *दादा जी की छड़ी,* *नानी तेरी मोरनी* व *बगवां आदि* गीतों पर अपनी सुंदर व मनमोहक प्रस्तुति दी।बच्चों के चेहरे खुशी से चमक उठे थे क्योंकि आज वह अपने ग्रैंडपेरेंट्स के सामने अपने प्रेम स्नेह व आदर को गीतों के माध्यम से दर्शा रहे थे।दादा-दादी व नाना नानी भी अपने पोता पोती के साथ खुश दिखाई दे रहे थे, उन्होंने भी अपने प्रेम,आशीर्वाद को प्रकट करने के लिए मंच पर अपने गीतों व नृत्य के माध्यम से सुंदर प्रस्तुतियां दी जिसकी सबने भूरी भूरी प्रशंसा की। इस अवसर पर रोचक व मनोरंजक गेम्स भी थे जो दादा-दादी के लिए आयोजित किए गए जिनका उन्होंने भरपूर आनंद उठाया। अंत में विजेता दादा दादी, नाना नानी को उपहार देकर सम्मानित किया व विशेष अतिथिगणों को भी मोमेंटोस व उपहार देकर सम्मानित किया। स्कूल प्रबंधक मनोज रस्तोगी व प्रबंधिका मीनू रस्तोगी जी ने सभी ग्रैंड पेरेंट्स को हार्दिक शुभकामनाएं दी व बताया कि बुजुर्गों का अनुभव हमारी सबसे बड़ी पूंजी है उनका आशीर्वाद जीवन का सबसे बड़ा सहारा है। प्रधानाचार्या प्रमोद राजपूत जी ने भी सभी ग्रैंड पेरेंट्स का अभिनंदन किया व सब का आभार प्रकट किया विशेष अतिथियों ने भी मंच पर आकर अपने विचार सबके समक्ष सांझा किया मंच संचालन अध्यापिका चारू जैन व अंशु गुप्ता के कुशल नेतृत्व में फिजा, पलक,अग्रिमा व मीठी ने सुचारू रूप से किया कार्यक्रम को सफल बनाने में स्प्रिंग डेल्स परिवार के समस्त अध्यापक व अध्यापिकाओं का विशेष योगदान रहा।
