मवाना के मदर्स इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में “मातृ दिवस “का भव्य आयोजन :

मवाना के मदर्स इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में “मातृ दिवस “का भव्य आयोजन :

शनिवार मवाना नगर के मेरठ रोड स्थित मदर्स इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में “मातृ दिवस “का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया। मातृ दिवस के इस शुभ अवसर पर मदर इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल द्वारा सभी बच्चों की माताओं को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। स्कूल के सभी बच्चों ने उनका फूलों से अभिनंदन तिलक लगाकर किया l सभी बच्चों ने अपनी माताओं के लिए प्यारे-प्यारे कार्ड बनाए और उन पर अपने प्रेम से परिपूर्ण अपने मन के भाव व्यक्त किये l माताओं के लिए मनोरंजक खेलों का आयोजन भी किया गया l जिसमें म्यूजिकल चेयर, पास इन पास, रैम्पवॉक शादी में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया पूरे प्रांगण में उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो गया। माताओं ने “let they were hair loose” करते हुए सालों बाद अपने लिए जिए गए पलों का भरपूर आनंद उठाया। इन प्रतियोगिताओं में विजेता भी घोषित किए गए तथा उन्हें उपहार भी भेंट किए गए। इट इस उत्सव को देखकर सभी बच्चों की माताएं बच्चों की सहारना करते हुए भाव विभोर हो गई l और सभी बच्चों का कार्यक्रम देखकर माताओ के चेहरे खिल उठे lकार्यक्रम में प्रधानाचार्या प्रियंका सिंह ने सभी माताओं का अभिनंदन करते हुए उनके योगदान को सराहा। मातृ दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं देते हुए विद्यालय परिवार की ओर से माताओं का आभार व्यक्त किया। यह आयोजन मातृत्व के प्रति सम्मान और कृतज्ञता का जीवंत उदाहरण रहा, जिसमें विद्यालय परिवार और बच्चों ने मिलकर माताओं को उनके अमूल्य स्नेह और त्याग के लिए धन्यवाद दिया। “मां हमारे जीवन की पहली गुरु होती है वह हमें न केवल जन्म देती है बल्कि जीवन के मूल्य संस्कारों और नैतिकता की शिक्षा भी देती है मातृ दिवस मनाने का उद्देश्य यही है कि हम अपने माता-पिता के त्याग और योगदान को समझें और उनके प्रति आदर की भावना को अपने हृदय में सदैव जीवित रखें यह दिन हमें यह स्मरण करता है कि भविष्य में हम अपने मां के त्याग और प्रेम की गहराई को समझें और जीवन भर उनके प्रति सेवा सम्मान और प्रेम की भावना बनाए रखें मां का स्नेह और मार्गदर्शन हमें सही दिशा में आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता है। विद्यालय की प्रबंधक श्रीमती सरबजीत घुम्मन जी ने बच्चों को एक संकल्प लेने के लिए कहा – कि आइये हम अपनी मां के प्रति न केवल आज बल्कि हर दिन प्रेम और आदर व्यक्त करेंगे। जिसकी पहले गुरु मां ही होती है इसलिए आज का दिन हमने आपके लिए रखा ताकि आप विद्यालय की सोच को समझें और हमारे साथ मिलकर बच्चों का भविष्य सँवारे। हमारे यही मातृ दिवस का वास्तविक संदेश है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *