मेरठ। मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण के तहत मेरठ सिविल लाईन पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं के सशक्तिकरण के लिए बड़े स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम चलाए। पुलिस अधीक्षक अपराध व नोडल अधिकारी मिशन शक्ति के निर्देशन में सिविल लाईन की मिशन शक्ति टीम, एंटी रोमियो टीम, शक्ति दीदी और महिला बीट पुलिस ने स्कूलों, कॉलेजों, मंदिरों, बाजारों, अस्पतालों व चौपालों में कार्यक्रम आयोजित किए।इस अभियान में महिलाओं व बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबर 1090, 112, 1098, 181, 1076, 1930, 102 व 108 की जानकारी दी गई। साथ ही विभिन्न सरकारी योजनाओं, गुड टच-बैड टच, POCSO एक्ट, लैंगिक उत्पीड़न, बाल श्रम व साइबर अपराध के बारे में जागरूक किया गया। मिशन शक्ति केंद्रों की जानकारी भी साझा की गई। थाना सिविल लाईन पुलिस ने छात्राओं व महिलाओं की समस्याएं सुनीं और उन्हें तत्काल सहायता का भरोसा दिलाया।यह अभियान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा संचालित महिला सशक्तिकरण पहल का हिस्सा है, जो महिलाओं की सुरक्षा व आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करने पर केंद्रित है।
