मवाना संवाददाता* आज रविवार मवाना पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। जिसमें पुलिस द्वारा अभियुक्त के पास से एक चोरी की बाइक में नगदी बरामद की गई l अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया गया l मवाना क्षेत्र अधिकारी के निर्देशन मे थाना प्रभारी के निर्देश अनुसार मवाना पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर चेकिंग अभियान चलाया l चेकिंग के दौरान समय करीब दोपहर 2:45 बजे तहसील के पीछे खाली मैदान से नफीस पुत्र रहीस (उम्र 29 वर्ष, निवासी कुट्टी वाली गली गोलाबाड़, थाना टीपीनगर मेरठ) को गिरफ्तार किया गया। वह थाना हाजा पर पंजीकृत मुकदमा वांछित था। उसके कब्जे से 430 रुपये का माल मसरूका बरामद हुआ।उसी दिन दोपहर करीब 4:30 बजे मुखबिर सूचना पर रोहित पुत्र अरविंद (उम्र 19 वर्ष, निवासी डाकखाने वाली गली मोहल्ला हीरालाल मवाना मेरठ) को चोरी की एक मोटरसाइकिल (रजि. नं. यूपी15डीएन4972) के साथ गिरफ्तार किया गया। यह मुकदमा बीएनएस से संबंधित है। दोनों अभियुक्तों रोहित और नफीस से पूछताछ की जा रही है। आवश्यक कार्यवाही पूरी कर उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
