कानून व्यवस्था के दृष्टिगत परिक्षेत्र के जनपदो में *05 अपर पुलिस अधीक्षक, 19 सीओ, 57 निरीक्षक, 260 उ0नि0, 260 मु0आ0, 305 आरक्षी एवं 139 हो0गार्ड/पीआरडी व 02 कम्पनी पीएसी* की ड्यूटी लगाई गई है।▪️ महावीर जयंती के अवसर पर परिक्षेत्र के जनपद मेरठ, बुलन्दशहर, बागपत व हापुड में *30 शोभायात्रा व 07 अन्य कार्यक्रम* (पूजा अर्चना, भण्डारा आदि) होना प्रस्तावित है।▪️ शोभायात्रा के मार्ग में पडने वाले *38 स्थानो को संवेदनशील/ हॉटस्पॉट* के रूप में चिन्हित किया गया है। जिनमे जनपद मेरठ मे 06, बुलनदशहर मे 28, बागपत मे 01 व हापुड़ मे 03 हॉटस्पॉट चिन्हित किये गये हैं ।▪️ परिक्षेत्र के जनपद *मेरठ में 15, बुलन्दशहर में 07, बागपत में 06 एवं हापुड में 02 कुल 30 शोभायात्रा* होना प्रस्तावित हैं ।▪️ महावीर जयन्ती पर होने वालो कार्यक्रमो के सफल आयोजन हेतु परिक्षेत्र की सभी जनपदीय पुलिस द्वारा *पीस कमेटी/ धर्मगुरु/ शांति समिति/ संभ्रान्त व्यक्तियो के साथ 61*, अन्य विभाग जैसे *नगर निगम, स्वास्थ्य, विद्युत आदि के साथ 56* एवं *आयोजको/ संयोजको के साथ 44 गोष्ठियाँ* आयोजित कर ली गई है। विगत वर्ष की भाँति इस वर्ष भी भगवान महावीर जी की जयन्ती दिनांक 31.03.2026 को मनायी जायेगी । इस अवसर पर जैन समुदाय द्वारा भजन/कीर्तन/पूजा-अर्चना/प्रवचन के उपरान्त शोभा यात्रा/प्रभात फेरी तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों आदि का आयोजन किया जाता है । महावीर जयन्ती पर होने वालो कार्यक्रमो के सफल आयोजन हेतु *डीआईजी रेंज मेरठ श्री कलानिधि नैथानी* द्वारा कानून एवं व्यवस्था के दृष्टिगत परिक्षेत्र के सभी जनपद प्रभारियों को निम्नांकित निर्देश दिए गए है:-➡️ शोभायात्रा व कार्यक्रमों के आयोजकों से समयान्तर्गत गोष्ठी आयोजित करके सकुशल व शान्तिपूर्ण आयोजन की रूपरेखा तैयार कर ली जाये तथा जुलूस/शोभायात्रा के मार्गों का चिन्हांकन कर समुचित पुलिस प्रबन्ध किया जाये । ➡️ जनपद के अन्तर्गत विभिन्न शहरों, कस्बों तथा मोहल्लों में पूर्व में गठित शान्ति समितियों की बैठक आयोजित कर सम्भ्रान्त नागरिकों, शान्ति समितियों, नागरिक सुरक्षा संगठन के सदस्यों का सक्रिय सहयोग प्राप्त कर लिया जाये । ➡️ त्यौहार रजिस्टर तथा रजिस्टर न०-8 का अवलोकन स्वयं कर लें। विगत वर्षो में यदि कोई भी विवाद सामने आया हो और अभी तक उसका निस्तारण न हो पाया हो तो जिलाधिकारी से समन्वय स्थापित कर उसका त्वरित समाधान कराना सुनिश्चित करें, किसी नई परम्परा की अनुमति न दी जाये । ➡️ थानाध्यक्षों, क्षेत्राधिकारियों को यह स्पष्ट निर्देश दिये जायें कि वे प्रत्येक छोटी से छोटी घटना/प्रकरण को गम्भीरता से लें। अपने सहयोगी मजिस्ट्रेट के साथ तत्काल कार्यक्रम स्थल/मार्ग का निरीक्षण करें एवं विवाद को हल करने तथा साम्प्रदायिक संवेदनशीलता को समाप्त करने हेतु कड़े एवं प्रभावी उपाय सुनिश्चित किया जाये । ➡️ स्थानीय अभिसूचना इकाई के अधिकारियों/कर्मचारियों को सतर्क कर दिया जाये। विभिन्न असामाजिक, अवांछनीय एवं साम्प्रदायिक तत्वों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाये एवं विभिन्न अभिसूचना इकाईयों के माध्यम से प्राप्त होने वाली लाभप्रद सूचनाओं के आधार पर समय रहते प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जाये । ➡️ सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों जैसे-फेसबुक/इन्स्टाग्राम/ट्वीटर/वाट्सएप आदि पर सतर्क दृष्टि रखी जाये, असत्य एवं भ्रामक सूचना प्रसारित होने पर उसका प्रभावी खण्डन किया जाये । ➡️ जनपद के संवेदनशील क्षेत्रों व अन्य स्थानों पर भी पुलिस पेट्रोलिंग करायी जाये, जिससे कि कोई अप्रिय घटना न घटित होने पाये । ➡️ यह सुनिश्चित किया जाये कि महिलाओं के साथ छेड़खानी आदि की घटनायें न हों, इसके लिये पर्याप्त संख्या में सादी वर्दी में पुरूष एवं महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाये । ➡️ विद्युतजनित व अग्निजनित दुर्घटना को रोकने के लिये फायर सर्विस के वाहनों व कर्मियों का समुचित रणनीतिक व्यवस्थापन किया जाये ।➡️ नगरपालिका/नगर निगम व अन्य विभाग के पदाधिकारियों से समन्वय स्थापित कर पानी, साफ-सफाई एवं प्रकाश की उचित व्यवस्था की जाये । ➡️ जनपद स्तर पर संदिग्ध वाहनों की चैकिंग करायी जाए एवं जनपदीय नियन्त्रण कक्ष द्वारा सूचनाओं का प्रभावी सम्प्रेषण किया जाए । *मीडिया सेल**मेरठ परिक्षेत्र, मेरठ।*
