मवाना टाइम्स की खबर का बड़ा असर: बुलंदशहर विकास प्राधिकरण ने अवैध कॉलोनियों और दुकानों पर चलाया बुलडोजर :

मवाना टाइम्स की खबर का बड़ा असर: बुलंदशहर विकास प्राधिकरण ने अवैध कॉलोनियों और दुकानों पर चलाया बुलडोजर :

मवाना टाइम्स की खबर ने एक बार फिर बुलंदशहर में बड़ा असर दिखा दिया। अखबार में बुलंदशहर विकास प्राधिकरण क्षेत्र में चल रहे अवैध निर्माण, अवैध कच्ची कॉलोनियों और अवैध दुकानों के कॉम्प्लेक्स को लेकर प्रकाशित रिपोर्ट के बाद प्राधिकरण सक्रिय हो गया।प्राधिकरण की अधिकारी वर्षा रानी ने शिकायतों के आधार पर कार्रवाई करते हुए भारी फोर्स और अपनी टीम के साथ मौके पर पहुँचकर अवैध कच्ची कॉलोनियों, दुकानों और बिल्डिंगों पर बुलडोजर चलवा दिया। कार्रवाई के दौरान कई अवैध कॉम्प्लेक्स और निर्माणों को पीले पंजे से ध्वस्त कर दिया गया।बताया जा रहा है कि यह बड़ी कार्रवाई सरकार के राजस्व को हो रहे नुकसान की भरपाई और अवैध कब्जों को हटाने के उद्देश्य से की गई। मवाना टाइम्स में खबर प्रकाशित होने के बाद बुलंदशहर विकास प्राधिकरण ने तत्काल संज्ञान लेते हुए अवैध कॉलोनियों और दुकानों के खिलाफ सख्त अभियान शुरू कर दिया।स्थानीय लोगों के अनुसार लंबे समय से अवैध निर्माणों की शिकायत की जा रही थी, लेकिन अब मवाना टाइम्स में खबर छपने के बाद प्राधिकरण ने पहली बार इतने बड़े स्तर पर बुलडोजर कार्रवाई की है। इलाके में दिनभर चली इस तोड़फोड़ कार्रवाई से अवैध निर्माण कराने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *