*मवाना संवाददाता*मवाना नगर के बाजारों में फागुन होली के त्योहार को लेकर बाजारों मे अभी गुलाल व पिचकारियों से सज रही दुकाने है । फागुन होली त्योहार को लेकर लोगों में काफी उत्साह नजर आ रहा है l जिसमें बाजारों में संजी रंग बिरंगी दुकानें मे आधुनिक पिचकारियों, चटकीले रंगों, गुलाल, रंग-बिरंगे गुब्बारों और कलर फायर सिलेंडरों सहित होली के विभिन्न सामानों से सज गई हैं। आसपास के ग्रामीण इलाकों और स्थानीय लोगों से भारी खरीदारी की उम्मीद के चलते व्यापारियों में खुशी का माहौल है।एक दुकानदार ने बताया कि इलेक्ट्रिक गन और कलर फायर सिलेंडर की मांग सबसे अधिक है l जबकि गुब्बारों और पिचकारियों की भी अच्छी बिक्री हो रही है। और 1 मार्च को बाजारों में भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है l जिससे व्यापार में तेजी आएगी।
