**मवाना संवाददाता* आज शुक्रवार मवाना नगर के फलावदा रोड पर स्थित कृषक इण्टर कालिज के प्रांगण में स्थित 73 यूपी बटालियन, एनसीसी, मवाना के कमान अधिकारी कर्नल मृदुल मित्तल के सेवानिवृत्ति अवसर पर भव्य आयोजन विद्यालय के बहुउद्देशीय सभागार में हुआ।कार्यक्रम की अध्यक्षता उप कमान अधिकारी कर्नल आशीष मोहन अग्रवाल ने व संचालन वरिष्ठ लिपिक उमेश कुमार ने किया जबकि मुख्य अतिथि कृषक इण्टर कालिज के प्रधानाचार्य देवेन्द्र कुमार रहे।सर्वप्रथम प्रधानाचार्य देवेन्द्र कुमार ने माल्यार्पण कर एवं पटका पहनाकर व प्रतीक चिन्ह एवं प्रशस्तिपत्र प्रदान कर कर्नल मित्तल को सम्मानित किया।प्रधानाचार्य देवेन्द्र कुमार ने अपने सम्बोधन में कहा कि कर्नल मित्तल अपने नाम के अनुरूप मृदुल स्वभाव के अधिकारी रहे हैं जिनसे अल्प समय में ही हमें आत्मीय लगाव की अनुभूती होने लगी थी। कर्नल मित्तल की कार्यशैली सराहनीय एवं हम सभी के लिए प्रेरणादायक रही। 32 वर्ष 8 माह 16 दिन की सैन्य सेवा के उपरांत आज प्रशासनिक दायित्वों के निर्वहन से मुक्ति के अवसर पर मैं जीवन के अग्रिम अध्याय की उज्जवलता की शुभकामनाएं देते हुए कर्नल साहब के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ। तत्पश्चात् गगनभेदी नारों के साथ खुली जिप्सी में खडे कर पुष्पवर्षा करते हुए कर्नल मित्तल को शानदार विदाई दी गयी।इस अवसर पर मेजर तनुज कुमार, द्वितीय अधिकारी शिवम त्यागी, लेफ्टिनेंट शिखा गुप्ता, सूबेदार मेजर कुलविन्दर सिहं, बीएचएम ललित मोहन, समस्त जेसीओ, एनसीओ, सिविल स्टाफ एवं एनसीसी कैडेट्स उपस्थित रहे।
