रास्ते में रोककर युवक पर किया धारदार हथियार से हमला :

रास्ते में रोककर युवक पर किया धारदार हथियार से हमला :

**मवाना संवाददाता* आज शनिवार मवाना नगर के अटोरा रोड पर अपने घर जा रहे लड़के पर कुछ युवकों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया l पीड़ित के शोर मचाने पर पास में आ जा रहे राहगीरों ने पीड़ित युवक को बचाया तो हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए हथियार लहराते हुए फरार हो गए l सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल लड़के को मवाना स्वास्थ्य समुदाय केंद्र में भर्ती कर दिया l प्राप्त जानकारी के अनुसार मवाना नगर के मोहल्ला कल्याण सिंह अटोरा रोड पर रहने वाले नवेद पुत्र फरमान उर्फ भूरा जब अपने घर वापस आ रहा था तो तीन से चार लड़कों ने उसका रास्ता रोक लिया l और गाली गलौज करने लगे l और आरोपियों ने धारदार हथियारों से युवक के साथ मारपीट शुरू कर दी।किसी तरह वह शोर मचाते हुए मौके से जान बचाकर भागा। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी धारदार हथियार लहराते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को स्वास्थ्य सामुदायिक केंद्र में भर्ती कराया l पीड़ित नवेद ने मवाना थाना पहुंचकर पुलिस को तहरीर देते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *