नवीन न्यायालय भवन का अपर जिला जज द्वारा किया निरीक्षण, दिये आवश्यक दिशा निर्देश :

नवीन न्यायालय भवन का अपर जिला जज द्वारा किया निरीक्षण, दिये आवश्यक दिशा निर्देश :

*मवाना संवाददाता*आज शुक्रवार मवाना नगर में मेरठ रोड स्थित बने नवीन न्यायालय का अपर जिला जज द्वारा निरीक्षण किया गया l जिसमे अपर जिला जज द्वारा अधिवक्ताओं के बैठने के लिए चेंबर की जगह चिन्हित की तथा न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था व अन्य व्यवस्थाओं का जायाजा लिया l और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए l मवाना खुर्द नवीन न्यायालय भवन का अपर जिला जज प्रथम असलम सिद्दीकी व अपर जिला जज आलोक द्विवेदी द्वारा निरीक्षण किया l दोनों जिला जजों द्वारा मौके पर पहुंचे उप जिलाधिकारी संतोष कुमार, मवाना क्षेत्र अधिकारी पंकज लवानिया, स्वास्थ्य समुदाय केंद्र प्रभारी अरुण कुमार व वह अन्य अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये l और सभी अधिकारियों को साथ में लेकर नवीन न्यायालय भवन का सुरक्षा व्यवस्था व अन्य व्यवस्थाओं का जायाजा लिया lदोनों अपर जिला जजों द्वारा निरीक्षण करने के उपरांत 200 अधिवक्ताओं के बैठने के लिए चेंबर की जगह चिन्हित की इस स्तर पर निर्माण विभाग के अधिकारी जिला पंचायत के अधिकारी को दिशा निर्देश दिए l दोनों न्यायिक अधिकारियों ने कोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था हेतु पुलिस सहायता केंद्र बस स्टॉप के साथ-साथ सफाई व्यवस्था पर काफी जोर दिया l उसके बाद वरिष्ठ अधिवक्ताओ के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने न्यायिक अधिकारियों से वार्ता कर अधिवक्ताओं के चेंबर बनने के बाद ही कोर्ट शुरू करने की मांग की l न्यायिक अधिकारी द्वारा मौके पर अधिवक्ताओं को ले जाकर बैठने का स्थल दिखाए उसके बाद अधिवक्ताओं ने न्यायिक अधिकारी को आश्वासन दिया कि संपूर्ण अधिवक्ता समाज के समक्ष न्यायिक अधिकारियों के सुझाव को रखा जाएगा l अधिवक्ताओं के बैठने की उचित व्यवस्था की जाएगी l सिविल बार के सचिव प्रमोद कुमार शर्मा मवाना बार के उपसचिव सुनील कुमार पूर्व सचिव समीर त्यागी अधिवक्ता पवन चौहान सहित काफी लोग मौजूद रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *