मवाना पुलिस द्वारा मिले अज्ञात महिला के शव की घटना का किया खुलासा चार अभियुक्त गिरफ्तार :

मवाना पुलिस द्वारा मिले अज्ञात महिला के शव की घटना का किया खुलासा चार अभियुक्त गिरफ्तार :

मवाना संवाददाता* मवाना पुलिस द्वारा भगवती फार्म हाउस के पास खेत मे पडे मिले शव का खुलासा करते हुए घटना को अंजाम देने वाले चार अभियुक्तगण को क्रेटा गाडी के साथ गिरफ्तार किया lवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मेरठ द्वारा अपराधियो की धर पकड हेतु चलाये गये अभियान व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी मवाना के निर्देशन में तथा प्रभारी निरीक्षक थाना मवाना के नेतृत्व में थाना मवाना पुलिस टीम द्वारा बीते 21 फरवरी को बिजनौर हाईवे पर भगवती फार्म हाउस के निकट सर्विस रोड़ किनारे स्थित सरसों के खेत मे बरामद अज्ञात महिला शव के संबंध में थाना मवाना पर पंजीकृत मु0अ0स0 80/2026 धारा 103(1), 238 बीएनएस मे त्वरित कार्यवाही करते हुये मवाना पुलिस द्वारा क्षेत्र के लगभग 500 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों को खगालते हुये ताबडतोड़ दबिश दी गयी उक्त कार्यवाही के दौरान मृतका का कंबल की तय बनाकर उसका मुँह दबाते हुये हत्या करने वाले होटल संचालक सहित अन्य अभियुक्तगण को घटना में प्रयुक्त क्रेटा गाडी न० UP-15-DN-5634, कंबल, तेजाब की खाली बोतल के साथ अभियुक्तगण ग्ररमुख उर्फ अरविन्द उर्फ मोन पुत्र शीशपाल नि० ग्राम जौहडी थाना बिनौली जनपद बागपत, संदीप उर्फ सिद्धू उर्फ राहुल पुत्र मुकेश अग्रवाल नि0 24/1 प्रभात नगर थाना सिविल लाईन मेरठ, चंचल कमार उर्फ बटी पत्र ऋषिलाल नंदवानी नि0 187 न्य देवपुरी थाना रेलवे रोड मेरठ, विवेक उर्फ काका पुत्र रतनपाल नि० म०न0 1344 खजुरी वाली गली मलियाना थाना टीपीनगर मेरठ को आज दिनाँक 26.02.2026 को समय करीब 04.25 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण से पूछताछ कर आवश्यक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया l प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते 21 फरवरी की शाम 6:30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि मेरठ बिजनौर हाईवे पर स्थित भगवती फार्म हाउस के पास स्थित सरसों व गेहूँ के खेत की बाउण्ड्री के किनारे झाडी में एक अज्ञात महिला का शव पड़ा है। सूचना पर थाना मवाना पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही अमल में लायी गयी तथा शव की शिनाख्त हेतु आस पास व पड़ोसी जनपद तक फोन, सोशल मीड़िया, न्यूज पेपर आदि तमाम संसाधन का उपयोग करने के बाद भी उक्त शव की पहचान नही हो सकी। अज्ञात महिला के शव को किसी दूरस्थ व्यक्ति द्वारा हत्या कर शव को छिपाने के उद्देश्य से फैक दिया गया है और शव की पहचान छिपाने हेतु अज्ञात महिला के शव के चेहरे को ज्वलनशील पदार्थ से जला दिया गया है l पुलिस द्वारा अभियुक्तों से शक्ति से पूछताछ करने पर पता चला कि घटना को होटल के पैसों के लेनदेन को लेकर मृतका अर्चिता अरोडा होटल मालिक / संचालनकर्ता चंचल कुमार उर्फ बंटी पुत्र ऋषिलाल नंदवानी व उसके साथी के साथ शराब के नशे मे कहासुनी हुई थी l जिसमे अर्चिता अरोड़ा के द्वारा बलात्कार के झूठे मुकदमें में फँसा देने की धमकी दी गयी l जिससे भयभीत होकर अभियुक्तगणों द्वारा एक राय होकर षडयन्त्र रचते हुये मृतका अर्चिता अरोड़ा का कंबल की तय बनाकर उसका मुँह दबाते हुये उसकी हत्या की गयी तथा हत्या के बाद शव की पहचान छुपाने के इरादे से मृतका के मुँह पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर शव को ठिकाने लगाने के उद्देश्य से मेरठ बिजनौर हाईवे पर स्थित भगवती फार्म हाउस के पास स्थित खेत की बाउण्ड्री के अन्दर की तरफ मृतक अर्चिता अरोड़ा की लाश को फेक दिया गया। पुलिस द्वारा अभियुक्तगण को घटना मे प्रयुक्त क्रेटा गाडी न0 UP-15-DN-5634, कंबल, तेजाब की खाली बोतल, बरामद किए गए l और पुलिस द्वारा सभी अभियुक्तों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की कार्यवाही की गई l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *