*मवाना संवाददाता* आज बुधवार मवाना क्षेत्र के कस्बा रामराज में बाइक सवार हमलावरो ने एक युवक की भरे बाजार में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या की गई है। युवक को दो गोलियां मारी गई हैं। जिसमे एक गोली कमर पर पीछे से मारी और दूसरी गोली कनपटी पर सटाकर मारी गई है।जिसकी युवक की मौके पर ही मृत्यु हो गई l प्राप्त जानकारी के अनुसार रामराज के मोहल्ला जगजीवन पुरी निवासी सुरेंद्र (28) बाजार से गुजर रहा था। सुरेंद्र बाइक पर अकेला ही था। लगभग ढाई बजे रामराज मुख्य बाजार स्थित सनातन धर्म मंदिर के सामने बाइक पर एक हमलावर गोली मारकर भाग गया। सुरेंद्र को दो गोलियां मारी गई हैं। एक गोली कमर पर पीछे से मारी और दूसरी गोली कनपटी पर सटाकर मारी गई है।सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसपी देहात ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। और शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भेज दिया गया। एसपी का कहना है कि सीसीटीवी की फुटेज खंगाल जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर हत्यारे को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। वारदात क्यों की गई, इस बारे में मृतक के परिजनों से जानकारी ली जाएगी।सरेआम हत्या से बाजार की सुरक्षा पर सवाल खुलेआम बाजार में हुई इस गोलीबारी की घटना ने स्थानीय व्यापारियों और निवासियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों में इस बात को लेकर आक्रोश है कि इतने सार्वजनिक स्थान पर इस तरह की वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना के बाद से रामराज कस्बे में पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है।
