मेरठ: सऊदी लौटने से इनकार करने पर पत्नी पर जबरन हलाला, पुलिस की मिलीभगत से धमकी :

मेरठ: सऊदी लौटने से इनकार करने पर पत्नी पर जबरन हलाला, पुलिस की मिलीभगत से धमकी :

मेरठ। परिक्षितगढ़ थाना क्षेत्र की खजूरी अनियारपुर निवासी शमा परवीन (पुत्री उस्मान अली) ने पति नाजिम अली व ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शमा की शादी 27 नवंबर 2022 को नाजिम अली (पुत्र किरासत अली, निवासी बड़ा गांव उर्फ अनीनाबाद) से हुई थी। शादी के तीन माह बाद नाजिम सऊदी अरब नौकरी के लिए चला गया और एक वर्ष बाद लौटा। दोबारा जाने पर शमा ने मना किया तो पति नाजिम, देवर रिजवान, सास जुबैदा, ननद नाजमा ने मारपीट की और तलाक देकर जबरन देवर रिजवान से हलाला करा दिया। तीन-चार दिन बाद रिजवान ने तलाक दे दिया और दोबारा नाजिम से निकाह कराया गया।इसके बाद शमा को एक बच्चा हुआ, लेकिन नाजिम ने उसे अपनाने से इंकार कर दिया। फिर परिवार ने देवर रिजवान से जबरन संबंध बनाने का दबाव डाला। विरोध पर मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। 15 दिसंबर 2025 को शमा ने थाना परिक्षितगढ़ में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। दारोगा अजीत कुमार ने टालमटोल की, तहरीर बदली और आरोपियों से मिलकर समझौशे का दबाव बनाया।16 फरवरी 2026 को थाने बुलाकर दारोगा ने शमा व उसके गालों को धमकाया, “नाजिम के साथ शादी में खर्चे के हिसाब से चुप रहो, वरना भाइयों पर फर्जी केस ठोक दूंगा।” दारोगा ने खुद आरोपी नाजिम को बाइक पर थाने लाया और छोड़ दिया। शमा ने न्याय की गुहार लगाई है। थाने की कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *