मवाना संवाददाता* भारत की सबसे बड़े बोर्ड उत्तर प्रदेश बोर्ड के माध्यमिक शिक्षा विभाग की बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ 18 फरवरी 2026 को तथा समापन 12 मार्च 2026 को होगा इस बार उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद बोर्ड की परीक्षा में ए एस इंटर कालेज मवाना मेरठ उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा परीक्षा केंद्र बनाया गया है जिसमें 2194 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे हाई स्कूल में 1100 परीक्षार्थी जिसमें 506 छात्राएं एवं 594 छात्र परीक्षा देंगे तथा इंटरमीडिएट में 1094 में 493 छात्राएं तथा 601 छात्र परीक्षा में सम्मिलित होंगे परीक्षा केंद्र पर 127 आईपी कैमरे लगाए गए हैं शासन के अनुरूप परीक्षा केंद्र के 200 मीटर के क्षेत्र में किसी भी फोटोकॉपी इत्यादि की दुकान नहीं खुलने दी जाएगी हाई स्कूल में 14 विद्यालयों के छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे तथा इंटरमीडिएट में भी 14 विद्यालयों के छात्र छात्राएं परीक्षा में सम्मिलित होंगे परीक्षा के परीक्षा का संचालन होगा जिसके लिए स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, बाह्य केंद्र व्यवस्थापक की तैनाती कर दी गई है परीक्षा केंद्र के आसपास के क्षेत्र में पुलिस बल की तैनाती रहेगा यातायात की व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित रहेगी केंद्र व्यवस्थापक डॉ मेघराज सिंह ने बताया कि परीक्षा केंद्र पर छात्र-छात्राओं की परीक्षा देने से पूर्व समस्त छात्र-छात्राओं का तिलक उत्सव एवं भव्य स्वागत किया जाएगा परीक्षा को एक उत्सव की तरह मनाया जाएगा जिससे परीक्षार्थी तनाव मुक्त होकर परीक्षा दे सकें l
